नई दिल्ली, अप्रैल 4। गर्मी की मौसम पूरे चरम पर पहुंच गया है। दिल्ली में मार्च महीने में गर्मी ने 122 सालों की रिकॉर्ड तोड़ा है। यानी जो गर्मी मई-जून में पड़नी चाहिए, वो मार्च में ही पड़ रही है। गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर और पंखे चाहिए। वैसे देखा जाए तो जैसी गर्मी पड़ रही है उस हिसाब से पंखे से काम नहीं चलता। जबकि एसी महंगा होता है और आपका बिजली का बिल भी बढ़ा सकता है। मगर आज हम आपके लिए एक ऐसे कूलर की जानकारी लेकर आए हैं, जो आपको एसी के मजे देगा।
स्प्लिट एसी जैसा कूलर
अगर कोई स्पिलट या विंडो एसी नहीं खरीद पा रहा, मगर उसे एसी के मजे लेने हैं तो घर पर वो कूलर ले आए जिसकी हम जानकारी देने जा रहे हैं। इस कूलर का लुक एक दम स्प्लिट एसी जैसा है। ये कूलर सिम्फनी का है। ये एक शानदार और यूनिक एयर कूलर मॉडल है। इसे आप अपने घर के किसी भी कमरे में दीवार पर टांग सकते हैं।
सिम्फनी कूलर के फीचर्स
सिम्फनी के इस खास कूलर में इंटेलीजेंट रिमोट दिया गया है। ये इंटेलीजेंट रिमोट 10 घंटे के टाइमर ऑप्शन से लैस है। अन्य फीचर्स पर नजर डालें तो कूलर में इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमिडिटी कंट्रोल, एंप्टी वॉटर-टैंक अलॉर्म और ऑटो क्लीन फंक्शन शामिल हैं। ये कूलर आपको आई-प्योर टेक्नोलॉजी भी प्रोवाइड करेग, जिसमें मल्टीस्टेज एयर प्योरिफिकेशन मिलेगी। कंपनी ने कूलर में डस्ट फिल्टर, स्मैल फिल्टर, एलर्जी फिल्टर और बैक्टीरिया फिल्टर दिया है।
कम बिजली की खपत
सबसे अच्छी बात यह है कि ये एयर कूलर डेजर्ट कूलर की तुलना में काफी बिजली की खपत करता है। इस सिम्फनी कूलर में लो पावर कंजप्शन है। ये लो पावर कंजप्शन 255 वॉट की है। यानी ये एक पंखे जितनी बिजली की खपत से चल सकता है। इसकी कूलिंग भी अच्छी है।
ये हैं दमदार फायदे
कूलर की टैंक क्षमता 15 लीटर है। एक बात का ध्यान रखें कि बेहतर कूलिंग के लिए कूलर जिस रूम में लगा हो उसकी विंडो या दरवाजे को खुला रखें। ऐसा क्रॉस वैंटिलेशन के लिए जरूरी है। इस मॉडल में हॉरिजोंटल और वर्टिकल दोनों स्विंग ऑप्शन्स दिए गए हैं। वहीं फैन पर 4 स्पीड कूलिंग ऑप्शन मौजूद है। ये कूलर इंवर्टर पावर पर भी काम कर सकता है।
डिस्काउंट भी उपलब्ध
ये कूलर इस समय अमेजन पर खरीदारी के लिए उपलब्ध है। कूलर की कीमत 14,700 रुपये है। पर अमेजन पर ये मॉडल 1500 रुपये तक की बचत के साथ बिक रहा है। मगर इसके लिए सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड (नॉन-ईएमआई) से पेमेंट करनी होगी। सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए यदि आप ईएमआई ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको 1750 रुपये तक की छूट मिल जाएगी। वहीं एचएसबीसी कैशबैक कार्ड ट्रांजैक्शन पर 5 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कूलर के अलावा टावर कूलर भी एक अच्छा ऑप्शन है। 7,990 रुपये की कीमत पर, क्रोमा का एक टावर उपलब्ध है, जिसमें 47 लीटर पानी स्टोर करने की क्षमता है। ये कूलर 280 वर्ग मीटर क्षेत्र को कवर कर सकता है। इसमें हनीकॉम्ब पैड हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications