नई दिल्ली, नवंबर 17। किसी भी क्रिप्टोकरेंसी में कुछ ही घंटों के बीच तेज उतार-चढ़ाव अब सामान्य सी बात हो गयी है। क्रिप्टोकरेंसी में होने वाली इस तरह की घटनाएं अब निवेशकों को आश्चर्यचकित नहीं करती। क्योंकि लोग अब ऐसे कई टोकन देख चुके जिन्होंने अचानक बहुत अधिक तेजी दिखाई या फिर जिनकी वैल्यू 99.99 फीसदी तक लुढ़क गयी। शीबा इनु, कोकोस्वैप और एथेरियम मेटा आदि ऐसे टोकनों के कुछ उदाहरण हैं। लेकिन इन कॉइनों में तेजी केवल हजारों प्रतिशत तक ही सीमित रही। हालांकि एआरसी गवर्नेंस (एआरसीएक्स) ने लाखों प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। जी हां यही वो कॉइन है, जिसने 24 घंटों में 1000 रु के निवेश को 28.54 करोड़ रु में तब्दील कर दिया।
बाद में गिर गयी वैल्यू
एआरसीएक्स ने कुछ ही मिनटों में लाखों प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। पिछले 24 घंटों में टोकन 28,54,000 प्रतिशत बढ़ गया। कॉइनमार्केटकैप.कॉम के आंकड़ों के मुताबिक इस टोकन की कीमत 24 घंटों में महज 0.35 डॉलर से बढ़कर 991.71 डॉलर हो गई। मगर बाद में इसकी वैल्यू में भी भारी गिरावट भी आई। ये एक और उदाहरण है क्रिप्टोकरेंसी में मिनटों में होने वाले उतार-चढ़ाव का।
90 फीसदी घटी वैल्यू
28,54,000 प्रतिशत रिटर्न के आधार पर इस क्रिप्टो ने कुछ ही देर में 1,000 रुपये के निवेश को 28.54 करोड़ रुपये में बदल दिया। हालाँकि टोकन अपने मूल्य से 90 प्रतिशत से अधिक गिरा भी। यह बाद में 90 फीसदी तक के नुकसान के बावजूद 2,60,000 प्रतिशत की बढ़त हासिल कर चुका। अपने रिकॉर्ड ऊंचाई वाले स्तर पर एआसीरएक्स की मार्केट कैपिटल 99 अरब डॉलर थी। इस अवधि में इसकी वॉल्यूम लगभग 2,000 प्रतिशत बढ़कर 2,27,500 हो गई।
कितनी है सप्लाई
इस टोकन की आपूर्ति 100,000,000 पर लिमिटिड है और कुल सप्लाई 15,393,262 है। फिलहाल कितने टोकन सर्कुलेशन में इस बारे में कोई आइडिया नहीं है। जानकार कहते हैं कि एआरसीएक्स कागजों पर अच्छा कॉइन लग रहा है, लेकिन एक्सचेंज सुशीस्वैप पर ट्रेडिंग वॉल्यूम कम है, जो इसकी वॉल्यूम का 90 प्रतिशत है। इसमें हर घंटे कुछ ट्रेड देखे जा रहे हैं।
खरीदार रहें अलर्ट
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि यह बहुत संभव है कि किसी ने इन टोकन को बहुत अधिक कीमत पर खरीदकर ऑर्डर बुक में हेरफेर किया हो, और यह अभी 24 घंटे के लाभ पर रिफ्लेक्ट होता है। अन्य विश्लेषकों को नहीं लगता कि एआरसी गवर्नेंस की कीमतें मौजूदा कीमतों पर टिकेंगी। इस प्रकार एक घोटाले का संदेह बढ़ रहा है। इसलिए खरीदारी से पहले ऐसे टोकन को लेकर सतर्क रहें। इसमें आगे भी भारी उतार-चढ़ाव की संभावना है।
एथेरियम प्लेटफॉर्म पर हो रहा ऑपरेट
एआरसीएक्स एथेरियम प्लेटफॉर्म पर ऑपरेट करने वाला एक टोकन है। यह प्रोजेक्ट 2021 के मध्य में आया था। टोकन का कोर फंक्शन एआरसीएक्स प्रोटोकॉल के लिए एक गवर्नेंस मैकेनिज्म होना है। यह फिलहाल टोकन धारकों को ट्रेजरी से एक्सपेंडीचर पर मतदान करने की अनुमति देता है। भविष्य में एआरसीएक्स टोकन धारक नेटवर्क से जनरेट कैश फ्लो हासिल करने के लिए मतदान करने में सक्षम होंगे। साथ ही वे प्रोटोकॉल को अपग्रेड करने के लिए देशी ऑन-चेन गवर्नेंस में भाग ले सकेंगे। ध्यान रहे कि कुछ एक्सपर्ट इसे स्कैम की नजर से देख रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications