नई दिल्ली, मार्च 29। स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि को ध्यान में रखकर निवेश करना चाहिए। इन फंडों से पैसा उन फर्मों में निवेश किया जाता है जो शुरुआती चरणों में होती हैं। इसलिए इनमें हमेशा एक अतिरिक्त जोखिम शामिल रहता है। इस लेख में हमने एक ऐसे स्मॉल-कैप फंड के बारे में जानकारी दी है जिसने अपनी स्थापना के बाद से अच्छा रिटर्न दिया है।
आईडीबीआई स्मॉल कैप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह 21 जून 2017 को आईडीबीआई म्यूचुअल फंड द्वारा लॉन्च किया गया एक ओपन-एंडेड स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड है। इसके डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ के लिए फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट 128.73 करोड़ रुपये है। 25 मार्च 2022 को इस फंड की हालिया एनएवी 18.42 रुपये है। इस फंड का व्यय अनुपात 1.54% है, जो तुलना करने पर इसकी कैटेगरी के औसत से काफी अधिक है।
कितनी मिली है रेटिंग
यह फंड योजना लंबी अवधि के लिए इक्विटी और अन्य इक्विटी से संबंधित निवेश इंसट्रूमेंट्स में निवेश करके रिटर्न जनरेट करना चाहती है। यह फंड निवेश करने के लिए अत्यधिक जोखिम भरा है और रिटर्न की गारंटी नहीं देता है। हालांकि, इसका प्रदर्शन अच्छा है। लेकिन अपने जैसे फंडों के मुकाबले कम है। इस फंड को क्रिसिल ने 2 स्टार और वैल्यू रिसर्च ने 3 स्टार रेटिंग दी है।
रिटर्न रहा है शानदार
आईडीबीआई स्मॉल कैप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ का एक बार में निवेश की गयी राशि पर एब्सॉल्यूट रिटर्न देखें तो 1 साल में 44.47 फीसदी, 2 साल में 184.26 फीसदी, 3 साल में 89.12 फीसदी और शुरुआत से 84.20 फीसदी रहा है। एक बार में निवेश की गयी राशि पर सालाना रिटर्न 1 साल में 44.47 फीसदी, 2 साल में 68.60 फीसदी, 3 साल में 23.64 फीसदी और शुरुआत से 13.69 फीसदी रहा है।
एसआईपी रिटर्न
आईडीबीआई स्मॉल कैप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ का एसआईपी पर एब्सॉल्यूट रिटर्न देखें तो 1 साल में 13.02 फीसदी, 2 साल में 58.62 फीसदी और 3 साल में 69.76 फीसदी रहा है। एसआईपी पर सालाना रिटर्न 1 साल में 25.09 फीसदी, 2 साल में 51.74 फीसदी और 3 साल में 37.62 फीसदी रहा है।
आईडीबीआई स्मॉल कैप फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ का पोर्टफोलियो
भारतीय इक्विटी में फंड की 99.38 प्रतिशत एसेट है, जिसमें मिड-कैप कंपनियों में 6.22 प्रतिशत और स्मॉल-कैप शेयरों में 81.21 प्रतिशत है। फंड की अधिकांश हिस्सेदारी मैटेरियल्स, रसायन, कंज्यूमर गुड्स, धातु और खनन और कंज्यूमर डिस्क्रेश्नरी में है। कैटेगरी के अन्य फंडों की तुलना में इसका मैटेरियल और रसायन उद्योगों में कम निवेश है। फंड की टॉप होल्डिंग्स एल्गी इक्विपमेंट्स लिमिटेड, ग्रीनपैनल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, केएनआर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, ग्रिंडवेल नॉर्टन लिमिटेड और नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल लिमिटेड हैं।
ध्यान रखने वाली बात
नए निवेशकों को ये ध्यान रखना चाहिए कि म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश पर जोखिम होता है। निश्चित रूप से, फंड हाउस की प्रतिष्ठा और स्थिरता की अपनी वैल्यू होती है, पर इससे जोखिम कम हो सकता है पर खत्म नहीं हो सकता। इसलिए वो म्यूचुअल फंड स्कीम चुनें जो आपके वित्तीय लक्ष्य, निवेश आकार और जोखिम प्रोफाइल से मेल खाती हो। जैसे कि यदि आप एक रूढ़िवादी निवेशक हैं जो कुछ दिनों या हफ्तों के लिए पैसा लगाना चाहते हैं, तो आपको लिक्विड फंड जैसे डेट म्यूचुअल फंड का चयन करना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications