स्मार्टफोन आज के टाइम में सबसे ज्यादा यूज़ होने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। आज के समय में स्मार्टफोनों की मांग दिन पर दिन बढती जा रही है।
नई दिल्ली: स्मार्टफोन आज के टाइम में सबसे ज्यादा यूज़ होने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। आज के समय में स्मार्टफोनों की मांग दिन पर दिन बढती जा रही है। अब ऐसे में बहुत सारे यूजर जो स्मार्ट फ़ोन यूज़ करते है उन्हें फ़ोनों में हीटिंग प्रॉब्लम फेस करना पड़ता है। ऐसे में आपको ये जानना बेहद जरुरी है कि आपका स्मार्टफ़ोन क्यों हीट यानि गरम होने लगता है। नए ज़माने के स्मार्टफोंस में प्रोसेसिंग पॉवर की बढ़ोत्तरी और जल्दी चार्ज होने वाली बडी साइज़ बैटरी ने यूजर्स के लिए खतरा बढ़ा दिया है। इन बदलावों के कारण, स्मार्टफोन के ओवरहीट होना आम बात हो गई है। Mobile : तैयार हो जाएं महंगी कॉल और इंटरनेट के लिए, ये है कारण ये भी पढ़ें

स्मार्टफोन चार्जिंग के दौरान, वीडियो गेम्स खेलने के दौरान और हैवी एप्स के इस्तेमाल के दौरान गर्म हो जाते हैं। जी हां आप स्मार्टफोन पर घंटों गेम खेलते हैं, तब उसमें हीट होने की प्रॉब्लम हो सकती है। साथ ही, फोन की बैटरी भी फूल सकती है। फोन को कूल करने के लिए कुछ ऐप्स आते हैं, लेकिन वे इतने इफेक्टिव नहीं होते। क्योंकि ये सिर्फ फोन की जंक फाइल, बैकग्राउंड ऐप्स को कंट्रोल करते हैं। ऐसे में आप फोन कूलिंग फैन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन वजहों से गर्म होता है फोन
फोन को कई घंटे तक चार्ज करना, चार्जिंग के दौरान कॉलिंग या गेमिंग इसके साथ ही ऑनलाइन गेम खेलना। वहीं हॉट-स्पॉट को कई घंटे ऑन रखना, हमेशा ब्लूटूथ, वाई-फाई ऑन रखना है। इसके अलावा, फोन के हीट होने की कुछ वजह ऐसी भी होती हैं जिन्हें हम नहीं जानते। जैसे, सॉफ्टवेयर का अपडेट नहीं होना, फोन की मेमोरी फुल हो जाना, लगातार रन करने वाले ऐप्स, लाइव स्ट्रीमिंग या ऑनलाइन म्यूजिक और बैटरी का पुराना हो जाना। बता दें कि फोन एक्सपर्ट बताते हैं कि किसी भी फोन का नॉर्मल टेम्परेचर 20 से 32 डिग्री सेल्यिशस होना चाहिए। इससे ज्यादा टेम्प्रेचर होने पर फोन ज्यादा हीट करने लगता है। इससे फोन को नुकसान पहुंच सकता है। कूलिंग फैन की मदद से फोन की हिटिंग प्रॉब्लम को खत्म किया जा सकता है।
जानिए क्या होता है कूलिंग फैन
कूलिंग फैन एक ऐसी डिवाइस है जिसमें एक छोटा फैन लगा होता है। इस डिवाइस को स्मार्टफोन के बैक साइज पर फिक्स किया जाता है। इसमें एक पावर केबल होती है, जिसे फोन से यूएसबी पोर्ट से कनेक्ट करके पावर दिया जाता है। ये फैन 30 सेकंड के अंदर ही फोन की हिटिंग को 5 गुना तक कम कर देता है। ये एंड्रॉयड और आईफोन दोनों स्मार्टफोन पर काम करता है। जानकारी दें कि कूलिंग कैन की कीमत कूलिंग फैन डिवाइस की कीमत 1000 रुपए से शुरू हो जाती है। वहीं, अलग-अलग कंपनी और मॉडल के हिसाब से इसकी कीमत कम ज्यादा हो सकती है।
इन बातों का भी ध्यान रखें
- स्मार्टफोन को चार्ज करते समय ध्यान रखें कि वो 80 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज न हो, वहीं ज्यादा चार्ज होने पर फोन ओवरहीट कर सकता है। आप ओवर हीटिंग से बचने के लिए 80 फीसदी तक ही चार्ज करें।
- वहीं रात में फोन चार्ज पर लगा कर कभी न सोयें। पूरी रात चार्ज होने पर बैटरी पर असर पड़ता है, जिससे ब्लास्ट की संभावना बढ़ेगी।
- किसी भी तरह का तरल या मॉइस्चर फोन में न जाने दें, ध्यान रखें कि तरल के फोन में जाने से शॉट-सर्किट हो सकता है। फोन को सिर्फ उसी के चार्जर से चार्ज करें। फोन को चार्जिंग पर लगा कर ऐसे न छोड़ें। बल्कि उसका ध्यान रखें और हीटिंग चेक करते रहें, ज्यादा गर्म लगने पर मोबाइल को फौरन चार्जर से अलग कर दें। मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर कॉल पर बात न करें।
- एक्सपर्ट 100 फीसदी मोबाइल चार्ज करने से बचने को कहते हैं। बैठ कर कॉल पर बात करते समय ईयर फोन इस्तेमाल करें। सोने से पहले मोबाइल दूर रखें । सोते समय इंटरनेट डेटा जरूर बंद करें - गर्मियों में कम से कम मोबाइल का इस्तेमाल करें, कभी भी मोबाइल गर्म लगे तो तुरंत सब कुछ बंद करके उसे अलग रख दें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications