नयी दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन में घर खरीदारों के लिए कई ऑफर्स हैं। रियल एस्टेट डेवलपर्स शानदार छूट दे रहे हैं, कई राज्य सरकारों ने स्टांप शुल्क घटा दी है और बैंकों की तरफ से रिकॉर्ड सस्ता लोन कम ब्याज दरों पर दिया जा रहा है। इस समय होम लोन की ब्याज दरें 15 साल के निचले स्तर पर हैं। इस समय कोटक महिंद्रा बैंक 6.75 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा की दरें 6.85 प्रतिशत से शुरू हो रही हैं। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपनी योनो ऐप के जरिए आवेदन करने पर ग्राहकों को उनके क्रेडिट स्कोर के आधार पर 75 लाख रुपये से अधिक के लोन पर 0.25 फीसदी सस्ता लोन दे रहा है। ये सारे ऑफर्स तो हो गए नये ग्राहकों के लिए पर जिन लोगों ने पहले से लोन ले रखा है वे कैसे अपनी ईएमआई कम करें, यहां हम आपको यही बताएंगे।
बैंकों के लुभावने ऑफर्स
नए घर खरीदारों के पास होम लोन के लिए आवेदन करने पर से पहले बहुत सारे ऑफर्स हैं जिन पर वे विचार कर सकते हैं। मगर यदि आप मौजूदा लोन ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छे ऑफर हासिल करना और आसान है। असल में दूसरे बैंकों में मौजूदा लोन ग्राहकों को अच्छे ऑफर्स मिल सकते हैं। अपनी ईएमआई कम करने के लिए आप अपना लोन अकाउंट एक बैंक से दूसरे बैंक स्विच कर सकते हैं। आपको ये तरीका खास कर तब अपनाना चाहिए जब आपका लोन पुराने एमसीएलआर या बेस रेट पर चल रहा हो।
होम लोन रिफाइनेंसिंग
यदि नया लोन ऑफर आपके मौजूदा लोन की तुलना में आधा फीसदी सस्ता है तो आपको जल्द से जल्द होम लोन रिफाइनेंस कराना चाहिए। मान लीजिए कि आपने 20 सालों की अवधि के लिए 75 लाख रुपये का लोन लिया है। इसमें से तीन साल बीत चुके होंगे। वर्तमान में मान लें कि आप प्रति वर्ष 8 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहे हैं। यदि आप 7.5 प्रतिशत की पेशकश करने वाले किसी अन्य बैंक में स्विच करने का निर्णय लेते हैं तो आप शेष अवधि के दौरान 8.15 लाख रुपये बचा सकते हैं और अपने शेड्यूल से 13 ईएमआई कम कर सकते हैं। इससे आपको दोनों तरफ से फायदा होगा।
0.25 या 0.35 फीसदी पर भी करें स्विच
जानकार सलाह देते हैं कि अगर आपको किसी अन्य बैंक में 0.25 या 0.35 फीसदी कम ब्याज पर भी लोन मिल रहा है तो उसका फायदा उठाने से न चूकें। कई बैंकों ने अपनी प्रोसेसिंग फीस घटा दी है। एसबीआई एक खास ऑफर दे रहा है कि यदि आप बैंक की स्वीकृत परियोजनाओं लिस्ट में से घर खरीदते हैं तो एसबीआई आपसे कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लेगा।
हाई डाउन पेमेंट
नये ग्राहकों के पास भी अपनी ईएमआई कम रखने का एक ऑप्शन है। अगर आप अपनी ईएमआई कम रखना चाहते हैं तो हाई डाउन पेमेंट अदा करें। आपको प्रॉपर्टी के 80 फीसदी तक वैल्यू के बराबर लोन मिल जाएगा। बाकी डाउन पेमेंट के रूप में आपको देना होगा। इसलिए घर के लिए कम से कम लोन के साथ अधिकतम डाउन पेमेंट दें। कम लोन से आपकी ईएमआई कम रहेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications