नई दिल्ली, दिसंबर 2। एक पुरानी कहावत है कि प्रत्येक कुत्ते का अपना दिन होता है और क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में हाल ही में सबसे भाग्यशाली कुत्ता डॉगकोइन रहा है। हालांकि यह इकलौता क्रिप्टो कॉइन नहीं है, जिसमें तेजी आई है। कई क्रिप्टो कॉइन हैं, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल बनाया है। एलन मस्क से लेकर मार्क क्यूबन तक सभी ने डॉगकॉइन क्रिप्टोकरेंसी के लिए उत्साह दिखाया। इससे 2021 की पहली छमाही में इसने 7,000% से अधिक का रिटर्न दिया। इन्हीं 6 महीनों में एवलांच जैसी क्रिप्टो भी रहीं, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल बनाया। यदि आप सोच रहे हैं कि क्रिप्टोकरेंसी कैसे खरीदी जाए, तो यह खबर आप काम आएगी।
आप क्रिप्टो में कितना निवेश करना चाहते हैं
कई ऐसे लोगों की वायरल कहानियां सामने हैं, जिन्होंने सस्ती क्रिप्टो में मामूली राशि का निवेश किया, लेकिन अब करोड़पति हैं। मगर जरूरी है कि आप अब सावधानी के साथ निवेश करें। क्रिप्टोकरेंसी बहुत जोखिम भरा निवेश है। डॉगकोइन जैसी क्रिप्टो अस्थिर है क्योंकि इनकी असीमित आपूर्ति होती है। कितना निवेश करना है, यह तय करते समय, अपनी कुल वित्तीय स्थिति, निवेश पोर्टफोलियो और जोखिम उठाने की क्षमता पर विचार करें।
एक क्रिप्टोक्यूरेंसी एक्सचेंज चुनें
क्रिप्टो खरीदने के लिए, आपको क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर एक खाता खोलना होगा, जहां खरीदार और विक्रेता क्रिप्टोकरेंसी का आदान-प्रदान करने के लिए मिलते हैं। लोकप्रिय एक्सचेंजों में कॉइनबेस, बायनेंस और वजीरएक्स शामिल हैं। इन सभी का एक आसान और उपयोग में सिम्पल प्लेटफॉर्म है जो अधिक उन्नत ट्रेडर प्लेटफॉर्म के साथ उपलब्ध है। मगर ध्यान रहे कि जो क्रिप्टोकरेंसी आप खरीदना चाहते हैं वो उस एक्सचेंज पर हो, जिसमें आपका खाता है। जैसे कि डॉगकोइन हाल ही में बहुत अधिक लोकप्रिय हो गयी है, मगर यह सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों पर उपलब्ध नहीं है।
पेमेंट ऑप्शन चुनें
इससे पहले कि आप क्रिप्टोकरेंसी में ट्रेड शुरू करें आपको अपने एक्सचेंज या ब्रोकरेज खाते में पैसा जमा करना होगा। ज्यादातर मामलों में, एक्सचेंज आपको चेकिंग या बचत खाते से पैसा जमा करने देंगे। कुछ यूपीआई जैसे प्लेटफॉर्म से पैसे स्वीकार करते हैं। कुछ एक्सचेंज आपको क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने की अनुमति देते हैं।
ऑर्डर करें प्लेस
एक बार जब आपका पैसा आपके खाते में आ जाता है, तो आप क्रिप्टो खरीद सकते हैं। एक्सचेंज के ट्रेडिंग या पर्चेज प्लेटफॉर्म पर, मनपसंद क्रिप्टो को सर्च करें या इसका टिकर सिम्बल दर्ज करें। फिर अपना ट्रेड टाइप प्रकार चुनें और या वो डॉलर की राशि दर्ज करें जिसे आप निवेश करना चाहते हैं या ये तय करें कि आप कितने कॉइन खरीदना चाहते हैं। एक बार जब आप ऑर्डर दे देते हैं, तो इसे तुरंत पूरा कर लें।
स्टोरेज ऑप्शन चुनें
जब आप कॉइन खरीदते हैं, तो यह डिफ़ॉल्ट रूप से आपके एक्सचेंज या ब्रोकरेज के क्रिप्टो वॉलेट में आ जाता है। ये आम तौर पर इंटरनेट से लिंक होते हैं, कुछ निवेशक अपने एक्सचेंज या ब्रोकरेज से खरीदे गए क्रिप्टो को वापस लेना पसंद करते हैं और इसे दूसरे वॉलेट में स्टोर करते हैं। यदि आप अपने कॉइन बेचना चाहते हैं, तो प्रोसेस बहुत आसान है। आप अपने क्रिप्टो एक्सचेंज या ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म पर अपनी होल्डिंग्स पर जाएंगे और वह राशि दर्ज करेंगे जिसे आप बेचना चाहते हैं। फिर आपके ऑर्डर पर प्रोसेस की जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications