नई दिल्ली, फरवरी 20। सबसे सस्ते मॉडल सैंट्रो के लिए हुंडई कार की कीमत 4.86 लाख रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगे मॉडल कोना इलेक्ट्रिक की कीमत 23.79 लाख रुपये से शुरू होती है। हुंडई भारत में 12 कार मॉडल पेश करती है, जिसमें एसयूवी कैटेगरी में 4 कारें, सेडान कैटेगरी में 2 कारें, हैचबैक कैटेगरी में 4 कारें, कॉम्पैक्ट सेडान कैटेगरी में 1 कार, कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में 1 कार शामिल हैं। हुंडई की भारत में आने वाली 7 कारें और भी हैं। इनमें क्रेटा फेसलिफ्ट, न्यू कोना, वेन्यू फेसलिफ्ट, न्यू टक्सन, केस्पर, न्यू एलांट्रा और आइयोनिक 5 शामिल हैं। यदि आप हुंडई की कोई नयी कार खरीदना चाहते हैं तो पहले कंपनी का प्राइस लिस्ट चेक करें।
हुंडई की कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
हुंडई की सबसे कम रेट वाली कारें :
- हुंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.86 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.30 लाख रु
- हुंडई ऑरा : शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये
7 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- हुंडई आई20 : शुरुआती कीमत 6.98 लाख रुपये
- हुंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये
17 लाख रु तक कीमत वाली हुंडई की कारें :
- हुंडई वरना : शुरुआती कीमत 9.32 लाख रुपये
- हुंडई आई20 एनलाइन : शुरुआती कीमत 9.91 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 10.22 लाख रुपये
- हुंडई अल्काजार: शुरुआती कीमत 16.34 लाख रुपये
हुंडई की 17 लाख रु से ज्यादा महंगी कारें :
- हुंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 17.86 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 22.69 लाख रुपये
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.79 लाख रुपये
हुंडई की आने वाली कारें और एक्सपेक्टेड प्राइस :
आने वाली सस्ती कारें :
- हुंडई केस्पर : संभावित कीमत 4 लाख रुपये
- हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट : संभावित कीमत 7 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट : संभावित कीमत 11 लाख रुपये
10 लाख रु से अधिक कीमत वाली आगामी कारें :
- हुंडई न्यू एलांट्रा : संभावित कीमत 16 लाख रुपये
- हुंडई न्यू टक्सन : संभावित कीमत 23 लाख रुपये
- हुंडई न्यू कोना : संभावित कीमत 23 लाख रुपये
- हुंडई आइयोनिक 5 : संभावित कीमत 40 लाख रुपये
हुंडई सेल्स और डिस्काउंट ऑफर
हुंडई ने पिछले महीने 44022 यूनिट्स की बिक्री की। इसके साथ ही कंपनी ने एक बार फिर से टाटा को पछाड़ कर नंबर 2 कार कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया। मगर इसकी बिक्री जनवरी 2021 के मुकाबले घटी है। इसने पिछले साल जनवरी में 52005 यूनिट्स की बिक्री की थी। इसकी बिक्री 15.35 फीसदी घटी है। मगर दिसंबर 2021 में बेची गयी 31312 यूनिट्स के मुकाबले इसकी सेल्स काफी बढ़ी। हुंडई इस महीने अपनी कारों पर डिस्काउंट भी दे रही है। हुंडई सैंट्रो पर 28000 रु, ग्रैंड आई 10 नियोस पर 48000 रु, ऑरा पर 48000 रु और आई20 पर 38000 रु की छूट मिल रही है। ये छूट आपको कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट के रूप में मिलेगी। हुंडई की वरना, क्रेटा, एलांट्रा और टक्सन पर कोई छूट नहीं मिल रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications