Ganpati Bappa Idol : गणेश चतुर्थी का पर्व आने में अब बस कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। हमारे देश में हर वर्ष बड़े ही धूम धाम से गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोर शोर से पूरे देश में चल रही है। गणेश उत्सव में एक से बढ़कर एक गणेश प्रतिमाओं की बात होती है जो काफी महंगी होती हैं। बड़े बड़े पंडाल में लोग गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करते है।
अगर हम आम तौर पर गणेश जी की मूर्ति की बात करें तो फिर इसकी कीमत 100 रु से लेकर 1000 रु के करीब होती है लेकिन क्या आप जानते है कि गणेश जी की सबसे महंगी मूर्ति की कीमत कितनी है अगर आपको नहीं पता तो फिर आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे है तो फिर आइए जानते है इसके बारे में।

यह मूर्ति किसके पास है
गणेश जी कि सबसे महंगी मूर्ति सूरत के व्यापारी राजेश भाई पांडव के पास है। सूरत के कातरगाम में रहने वाले राजेश भाई पांडव की एक पॉलिशिंग यूनिट है। राजेश भाई पांडव इसके साथ ही कई सारे और बिजनेस भी करते है।
राजेश भाई पांडव और उनके परिवार का मानना है कि जब से से भगवान गणेश की यह मूर्ति उनके घर में स्थापित हुई है, तब से वे निरंतर तरक्की कर रहे हैं।
कितनी है कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भगवान गणेश की इस मूर्ति की कीमत करोड़ों में है। इसको एक अनकट हीरे से बनाया गया है। इंडिया टु़डे के अनुसार इस मूर्ति की कीमत करीब 500 करोड़ रु आंकी गई है।
राजेश भाई पांडव के लिए यह डायमंड गणेश बेहद अनमोल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देखने में आपको यह मूर्ति एक आम सफेद क्रिस्टल की मूर्ति जैसी लगेगी, लेकिन असलियत में यह एक हीरा है। जो गणेश जी की मूर्ति की तरह दिखाई देता है।
राजेश भाई पांडव कहा से लाएं ये मूर्ति
राजेश भाई पांडव को वर्ष 2005 में ये मूर्ति साउथ अफ्रीका में एक नीलामी के दौरान मिली थी। हालांकि, इसकी नीलामी वह पर एक अनकट डायमंड के रूप में हो रही थी लेकिन जब राजेश को ये दिखी तो उन्हें इनमें बप्पा की छवि दिखाई दी। इसी वजह से उन्होंने इसे नीलामी में खरीद लिया। इस मूर्ति को वर्ष 2016 में सूरत के सालाना हीरा प्रदर्शनी में भी लगाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications