टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। बात करें रिलायंस जियो की तो कंपनी अपने सस्ते रीचार्ज के दम पर पूरी इंडस्ट्री पर छा गई है
नई दिल्ली, मार्च 14। टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। बात करें रिलायंस जियो की तो कंपनी अपने सस्ते रीचार्ज के दम पर पूरी इंडस्ट्री पर छा गई है। जबकि दूसरी ओर सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल भी होड़ में ज्यादा पीछे नहीं है। बीएसएनएल हर सेगमेंट में एक रीचार्ज प्लान पेश कर रही है।

कम कीमत में ज्यादा फायदा देने वाली है बीएसएनएल
बीएसएनएल कंपनी के पास उन यूजर्स के लिए भी प्लान है, जो कम कीमत में कॉलिंग और डेटा चाहते हैं। जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद लोगों के पास सिर्फ सरकारी कंपनी बीएसएनएल का ही सहारा बचता है। सरकारी कंपनी होने के साथ बीएसएनएल की जो पहचान है वो कम कीमत में ज्यादा फायदा देने वाली है और अभी भी कंपनी जियो जैसी कंपनियों के मुकाबले बहुत कम कीमत पर बेहतरीन प्लान दे रही है। बीएसएनएल के यूजर्स को आज पांच साल बाद भी 4जी का इंतजार है, हालांकि कंपनी की 3जी सेवाएं सभी सर्किल में हैं, जहां ग्राहकों को अच्छी सेवाएं मिल रही हैं। बीएसएनएल के पास एक ऐसा प्री-पेड प्लान है जो जियो एक प्लान को कड़ी टक्कर देता है। आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस खास प्लान के बारे में
जियो का 499 रुपये वाला प्लान
सबसे पहले जियो के 499 रुपये वाले प्लान की बात करते हैं। जियो के इस प्लान के साथ 56 दिनों की वैधता मिलती है और इस प्लान में हर रोज 1.5जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। जियो के इस प्लान में कुल 84जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान के साथ आपको जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।
बीएसएनएल का 499 रुपये का प्लान
जबकि बीएसएनएल के इसी कीमत यानी 499 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें रोज 2जीबी डाटा मिलता है और इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में भी जियो की तरह रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। बता दें कि दोनों कंपनियों के प्लान की तुलना करें तो साफ अंतर है कि बीएसएनएल में अपने ग्राहकों को हर रोज अधिक डाटा के साथ पूरे 1 महीने की एक्सट्रा वैलिडिटी दे रही है।
बीएसएनएल लंबी अवधि वाला 666 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के 666 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 110 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही इसमें ग्राहकों को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए प्रतिदिन 2जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। यानी बीएसएनएल यूजर्स इस तरह टोटल 220 जीबी डेटा का लाभ उठा सकते हैं।इसके साथ ही प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में प्रतिदिन के हिसाब से 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। बीएसएनएल के इस नए 666 रुपये वाले प्लान में जिंग म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त में मिलता है। साथ ही पीआरबीटी यानी पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन सेवा भी ग्राहकों को फ्री में मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications