नई दिल्ली, जून 7। आज तकनीक काफी आगे बढ़ गयी है। आपको गाड़ियों, मोबाइल, टीवी, लैपटॉप और इंवर्टर के साथ साथ अन्य गैजेट्स में भी यह देखने को मिलेगा। इसलिए जरूरत है कि आप भी नये जमाने के गैजेट्स का फायदा उठाएं। आज के समय में आप बिना बिजली के नहीं रह सकते। इसलिए हम आपको एक ऐसे गैजेट की जानकारी देंगे, जो धूप से चार्ज हो जाएगा और आप इससे लैपटॉप और टीवी चला सकेंगे। आगे जानिए पूरी डिटेल।
ये है वो काम का डिवाइस
आप अपने घर की कई चीजों को पावर की आपूर्ति के लिए एक जनरेटर खरीद सकते हैं। मगर हम जिस जनरेटर की बात कर रहे हैं वो है सोलर पावर जनरेटर। जिस धूप से चार्ज किया जा सकता है। जाहिर से बात कि जब ये धूप से चार्ज होगा तो आपको इसकी पावर से चलने वाले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप के लिए खर्च होने वाली बिजली के लिए पैसे नहीं खर्च करने होंगे।
कहां से खरीद सकते हैं
ये सोलर जनरेटर आप अमेजन से खरीद सकते हैं। अमेजन पर ये एक जबरदस्त ऑप्शन के रूप में मौजूद है। सोलर पावर जनरेटर को आप बेहद किफायती कीमत में खरीद सकते हैं। इसकी किसी मिड रेंज स्मार्टफोन जितनी है।
SARRVAD पोर्टेबल सौर ऊर्जा जनरेटर एस-150
जिस जनरेटर के बारे में हम करने जा रहे हैं, वो है SARRVAD पोर्टेबल सौर ऊर्जा जनरेटर एस-150। इसके साइज की बात करें तो यह किसी सेट टॉप बॉक्स जितना बड़ा होता है। आप इससे बहुत आराम से अपने लैपटॉप, टीवी और छोटे मोटे बाकी डिवाइस चला सकते हैं। ये इन सभी को पावर पहुंचा सकता है। बेहद ही हल्का होने के बावजूद यह काफी पावरफुल होता है।
आराम से ले जाएं बाहर
आप इसे बैग में रख कर कहीं भी ले जा सकते हैं। यानी सफर के दौरान आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 42000 एमएएच 155 डब्लूएच की एक दमदार बैटरी है। ये इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लंबे समय तक बिना टेंशन पावर सप्लाई कर सकता है। एक बार पूरी तरह चार्ज हो जाने पर आईफोन को आप 8 बार फुल चार्ज कर सकते हैं।
किन चीजों में आएगा काम
इसका इस्तेमाल घरेलू डिवाइसों में बखूबी किया जा सकता है। साथ ही इमरजेंसी के समय पावर बैकअप के लिए फोन, टैबलेट, लैपटॉप, हॉलिडे लाइट, रेडियो, मिनी फैन और यहां तक कि टीवी के लिए भी ये पावर सप्लाई कर सकता है। केवल 1.89 किलोग्राम वजनी ये बेहद ही कॉम्पैक्ट जनरेटर है। बताते चलें कि वजन और डिजाइन की वजह से यूजर्स इसे काफी पसंद कर सकते हैं। इसके साथ आपको 1 पावर एडॉप्टर और 1 कार चार्जर भी मिलेगा ताकि आप इसे वॉल आउटलेट या कार एडॉप्टर से भी चार्ज कर सकें। आप सोलर पैनल को सूरज के नीचे भी चार्ज कर सकते हैं। ये आपको करीब 19000 रु में मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications