नई दिल्ली, मार्च 9। बहुत से लोगों को पुराने नोट और सिक्के जमा करने का शौक होता है। यदि आप भी ऐसे लोगों में हैं तो जरा अपना कलेक्शन चेक करें क्योंकि एक ऐसा पुराना नोट है, जिसके बदले आपको 1 लाख रु मिल सकते हैं। ये नोट केवल 1 रु का है। यानी सीधे-सीधे 1 रु के नोट के बदले 1 लाख रु। आपके पास भी एक खास पुराने नोट को बेच कर ऑनलाइन लाखों रुपये कमाने का मौका है।
कैसा है नोट
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस एक रुपये के पुराने नोट के बदले आपको 1 लाख रु मिल सकते हैं, वो 100 साल से भी अधिक पुराना है। इसके लिए आपको क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म पर उस नोट को नीलाम करना होगा। इस तरह आपको 1 लाख रुपये तक ऑनलाइन कमाने का मिल सकता है। ये नोट 1917 का है। यानी अंग्रेजों के जमाने का।
क्यों होती है इतनी वैल्यू
ध्यान देने वाली बात यह है कि पुराने नोट और सिक्को को एंटीक कैटेगरी में डाल दिया जाता है। इससे इनकी वैल्यू बढ़ जाती है और समय बीतने के साथ साथ इनकी कीमत भी बढ़ची है। बहुत से लोग इन दुर्लभ सिक्कों और नोटों को खरीदने के लिए काफी पैसा खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। 1 रुपये के जिस नोट के बारे में हम यहां बात कर रहे हैं वो 30 नवंबर, 1917 को छपा था।
किंग जॉर्ज 5वें की तस्वीर
एक रु के इस नोट पर किंग जॉर्ज 5वें की तस्वीर छपी है। 1926 में इन नोटों की छपाई बंद कर दी गई। मगर फिर दोबारा 1940 में इन्हें फिर से छापा जाना शुरू किया गया। अच्छी बात यह है कि आपको इस नोट को बेचने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप आराम से घर बैठे इन नोटों को बेच सकते हैं। आगे जानिए नोट बेचने की प्रोसेस।
खुद को करें रजिस्टर
ऐसे पुराने नोट या सिक्कों की बिक्री के लिए आप आराम से किसी भी ऑनलाइन क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म (क्विकर आदि) पर खुद को रजिस्टर करें। अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं। फिर अपने नोट या सिक्कों के लिए एक ऑनलाइन लिस्ट बनाएं। पुराने सिक्कों और नोटों की तस्वीरें अपलोड करें और उनकी डिटेल भी दर्ज करें। एक बार जब आप अपना विज्ञापन तैयार कर लेंगे तो इच्छुक खरीदार आपसे संपर्क करेंगे। आप कई ऑनलाइन क्लासिफाइड प्लेटफॉर्म पर पुराने और दुर्लभ नोट और सिक्के भी बेच सकते हैं।
2.6 करोड़ रु का सिक्का
पिछले साल इंग्लैंड में एक पुराना सिक्का एक नीलामी में बिका था। वो एक दुर्लभ शिलिंग चांदी का सिक्का था, जिसे 1652 में ढाला गया था। उसे 2021 में 2.6 करोड़ रुपये में ऑनलाइन नीलाम किया गया। ये सिक्का 379 साल पुराना था। इस सिक्के को एक कैंडी टिन में खोजा गया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह चांदी का सिक्का औपनिवेशिक न्यू इंग्लैंड में ढाले गए पहले सिक्कों में से एक है, इसीलिए इसकी वैल्यू इतनी अधिक है। न्यू इंग्लैंड के लिए इस्तेमाल होने वाले 'NE' को सिक्के के एक तरफ लिखा (छपा) गया है, जबकि रोमन अंक में XII दूसरी तरफ लिखा हुआ है। लंदन स्थित मॉर्टन एंड ईडन लिमिटेड के मुताबिक अमेरिका के एक अज्ञात इंटरनेट बोलीदाता ने इस पुराने सिक्के को 2.6 करोड़ रुपये में बेचा गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications