नई दिल्ली, जून 28। कमजोर वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को भारतीय सूचकांकों में निगेटिव शुरुआत देखने को मिली। अमेरिकी शेयर बाजार गिर कर बंद हुए। एशिया में भी शेयरों में शुरुआती उछाल ठंडा हो गया। जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया में मामूली लाभ दिखा, जबकि हांगकांग और शंघाई में गिरावट आई। भारत में तो शेयर बाजार में गिरावट काफी महीनों से जारी है। एक्सपर्ट इस पर कोई सटीक राय नहीं दे पा रहे हैं। उनका मानना है कि महंगाई के कारण हालात स्थिर होने में महीने लग सकते हैं। इसलिए शेयरों में निवेश करना थोड़ा जोखिम वाला हो सकता है। मगर एक शेयर ऐसा है जो बीते करीब 2 साल में मालामाल कर चुका है।
कौन सा है शेयर
हम बात करने जा रहे हैं यशो इंडस्ट्रीज के शेयर की। यशो इंडस्ट्रीज का शेयर 2 साल में काफी तगड़ा शेयर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। ये स्टॉक बीएसई पर 26 जून 2020 को 124.65 रु पर था, जबकि आज यह 1367.70 रु पर है। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 993.26 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु करीब 11 लाख रु बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
1 साल में रिटर्न
यशो इंडस्ट्रीज का शेयर 1 साल में काफी तगड़ा शेयर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। ये स्टॉक बीएसई पर 28 जून 2021 को 428.70 रु पर था, जबकि आज यह 1367.70 रु पर है। इस शेयर ने 1 साल में अब तक 219.03 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 3.19 लाख रु से अधिक बन गए हैं। आगे जानिए शेयर की और डिटेल।
4 साल का रिटर्न
यशो इंडस्ट्रीज का शेयर 4 साल में भी काफी तगड़ी कमाई कराने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 6 अप्रैल 2018 (शेयर का लिस्टिंग वाला दिन) को 100.90 रु पर था, जबकि आज यह 1367.70 रु पर है। इस शेयर ने 4 साल में अब तक 1255.50 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 13.55 लाख रु से अधिक बन गए हैं।
कंपनी का बिजनेस
यशो इंडस्ट्रीज को वर्ष 1985 में शुरू किया गया था। इसका आज का शेयर मूल्य 1367.7 है। इसकी वर्तमान मार्केट कैपिटल 1,559.07 करोड़ रुपये है। बीती तिमाही में कंपनी ने 6137.36 रुपये की बिक्री की सूचना दी। वहीं इसकी कुल आय 6241.08 करोड़ रुपये रही। महीन रसायनों के भीतर, यशो इंडस्ट्रीज लिमिटेड रबर और लेटेक्स, खाद्य और स्वाद, इत्र, स्नेहक और अन्य विशिष्ट ऐप्लिकेशंस जैसे कई उद्योगों के लिए परफॉर्मेंस रसायन तैयार करती है।
कंपनी की बिजनेस प्रोफाइल
ऑर्गेनिक प्रोसेस टेक्नोलॉजी में कंपनी की ताकत इसे अपने ग्राहकों के लिए गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को वितरित करने के लिए टिकाऊ मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस को डेवलप करने में सक्षम बनाती है। वापी, गुजरात में स्थित इसकी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बंदरगाह से 200 किमी दूर है जो इसे दुनिया भर में ग्राहकों की सेवा करने की सुविधा देती है। बता दें कि यह अपनी अच्छी तरह से सुसज्जित प्रयोगशाला में अपने उत्पादों का बड़े पैमाने पर परीक्षण करती है। कुल मिला कर कंपनी की बिजनेस प्रोफाइल काफी सकारात्मक है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications