नई दिल्ली, जून 27। सोमवार को शेयर बाजार में तेजी जारी है। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 53,300 के स्तर को तोड़ते हुए 600 अंक या 1.2% उछल कर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 190 अंक या 1.21% चढ़ कर 15,900 से ऊपर पहुंचा। बैंक निफ्टी भी बढ़त के साथ 34,000 को पार कर गया। पर ये तेजी कितनी ठहरेगी इसे लेकर कुछ नहीं जा सकता, क्योंकि शेयर बाजार में बीते कई महीनों से काफी अस्थिरता चल रही है। पर कुछ शेयर सदाबहार हैं और लगातार बढ़िया रिटर्न दे रहे हैं। इन्हीं में से एक शेयर की जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं।
कौन सा है शेयर
हम बात करने जा रहे हैं एसएंडटी कॉर्प की। एसएंडटी कॉर्प का शेयर 1 साल में काफी तगड़ा शेयर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। ये स्टॉक बीएसई पर 29 जून 2021 को 13.45 रु पर था, जबकि आज यह 223.25 रु पर है। इस शेयर ने लगभग 1560 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 16.60 लाख रु बन गए हैं और वे मालामाल हो गए।
2022 में अब तक रिटर्न
एसएंडटी कॉर्प का शेयर 2022 में भी अब तक काफी तगड़ा शेयर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। ये स्टॉक बीएसई पर 03 जनवरी 2022 को 22.50 रु पर था, जबकि आज यह 223.25 रु पर है। इस शेयर ने 2022 में अब तक 892.22 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 9.92 लाख रु से अधिक बन गए हैं। आगे जानिए शेयर की और डिटेल।
6 महीनों का रिटर्न
एसएंडटी कॉर्प का शेयर 6 महीनों में भी काफी धमाल मचाता रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 27 दिसंबर 2021 को 20.80 रु पर था, जबकि आज यह 223.25 रु पर है। इस शेयर ने 6 महीनों में अब तक 973.32 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 10.73 लाख रु से अधिक बन गए हैं। ये एक स्मॉल कैप कंपनी है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
223.25 रु के स्तर पर एसएंडटी कॉर्प की मार्केट कैपिटल 142.13 करोड़ रु है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 223.25 रु रहा है। इस स्तर पर ये आज ही चल रहा है। इस अवधि का इसका सबसे निचला स्तर 13.45 रु रहा है। जैसा कि हमने बताया कि ये एक स्मॉल-कैप कंपनी है। ये फर्म कपड़ा और निर्माण उद्योगों में शामिल है। वैल्यू रिसर्च एंड स्क्रीनर के आंकड़ों के मुताबिक, फर्म कर्ज मुक्त है, जो स्टॉक के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट हो सकता है।
क्या होते हैं स्मॉल कैप शेयर
स्मॉल-कैप स्टॉक पब्लिकली कारोबार करने वाली कंपनियों के स्टॉक होते हैं जिनकी मार्केट वैल्यू 5,000 करोड़ रुपये से कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये काफी अस्थिर होती हैं। आम तौर पर इनमें निवेश करना खतरनाम हो सकता है। इन कंपनियों में म्यूचुअल फंड भी निवेश करते हैं। स्मॉल-कैप फंड में, फंड मैनेजर पोर्टफोलियो का कम से कम 65 फीसदी स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश करता है। पर इनमें डायरेक्ट निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए ऐसे शेयरों में निवेश से पहले रिस्क फैक्टर को देखें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications