नई दिल्ली, जुलाई 12। शेयर बाजार 12 जुलाई को लगातार दूसरे दिन कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 508.62 अंक या 0.94 फीसदी नीचे 53,886.61 पर और निफ्टी 157.70 अंक या 0.97 फीसदी नीचे 16,058.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 1436 शेयरों में तेजी आई है, जबकि 1784 शेयरों में गिरावट आई है और 157 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आयशर मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, बीपीसीएल और नेस्ले निफ्टी के टॉप गिरावट वाले शेयरों में से रहे, जबकि तेजी वाले शेयरों में श्री सीमेंट्स, एनटीपीसी, कोल इंडिया, अदानी पोर्ट्स और भारती एयरटेल रहे। बता दें कि ये सारे शेयर लार्ज कैप। 1 साल की अवधि में आपको ऐसे शेयर 20-30 फीसदी रिटर्न दे सकते हैं। पर आपको हम आज एक ऐसे स्मॉल कैप शेयर की जानकारी देंगे, जो एक साल में निवेशकों को 700 फीसदी से अधिक रिटर्न दे चुका है।
जीकेपी प्रिंटिंग और पैकेजिंग
हम बात करने जा रहे हैं जीकेपी प्रिंटिंग और पैकेजिंग के शेयर की। जीकेपी प्रिंटिंग और पैकेजिंग का शेयर 3 साल में काफी तगड़ा शेयर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। ये स्टॉक बीएसई पर 10 मई 2019 को 19.27 रु पर था, जबकि आज यह 211.60 रु पर बंद हुआ। 10 मई को यह शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 998.08 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु करीब 11 लाख रु बन गए हैं।
1 साल का रिटर्न
जीकेपी प्रिंटिंग और पैकेजिंग का शेयर 1 साल में भी काफी तगड़ा शेयर रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। ये स्टॉक बीएसई पर 13 जुलाई 2021 को 25.98 रु पर था, जबकि आज यह 211.60 रु पर रहा। इस शेयर ने 1 साल में 714.47 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 8 लाख रु से अधिक बन गए हैं। आगे जानिए शेयर की और डिटेल।
2022 में अब तक रिटर्न
जीकेपी प्रिंटिंग और पैकेजिंग का शेयर 2022 में अब तक काफी अच्छा रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 3 जनवरी 2022 को 144.50 रु पर था, जबकि आज यह 211.60 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने 2022 में अब तक 46.44 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 1.46 लाख रु से अधिक बन गए हैं।
एनएसई पर लिस्टिंग की तैयारी
कंपनी अभी केवल बीएसई पर लिस्टेड है। मगर अब यह एनएसई पर भी लिस्टिंग के लिए प्लानिंग कर रही है। इसी मामले पर 06 जुलाई, 2022 को कंपनी के बोर्ड की बैठक हुई है। कंपनी ने एनएसई में डायरेक्ट लिस्टिंग रूट के माध्यम से इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग के लिए एक अप्लाई किया है।
क्या है बिजनेस
जीकेपी प्रिंटिंग को 3 अप्रैल, 2018 को महाराष्ट्र में एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में शुरू किया गया था। कंपनी नालीदार बक्से बनाने के कारोबार में लगी हुई है। यह विभिन्न प्रकार के नालीदार बक्से जैसे मास्टर कार्टन, मोनो कार्टन, हनीकॉम्ब पार्टीशन बॉक्स, डाई-कट सेल्फ-लॉकिंग बॉक्स, स्टोरेज डिब्बे, एडजस्टेबल डेप्थ बुक फ्लैप, रिंग फ्लैप बॉक्स और यूनिट कार्टन तैयार करती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications