नई दिल्ली, मई 25। रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि इसने डिजिटल लेंडिंग ऑपरेशन में आउटसोर्सिंग और फेयर प्रेक्टिसेज कोड से संबंधित मानदंडों के उल्लंघन के लिए पांच एनबीएफसी के पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) को रद्द कर दिया है। वे गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) जिनका सीओआर रद्द कर दिया गया है, उनमें यूएमबी सिक्योरिटीज लिमिटेड, अनाश्री फिनवेस्ट, चड्ढा फाइनेंस, एलेक्सी ट्रैकॉन और झुरिया फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं।
नियमों के उल्लंघन का है मामला
आरबीआई ने कहा है कि (पांच) एनबीएफसी के सीओआर को थर्ड पार्टी ऐप के माध्यम से किए गए अपने डिजिटल लेंडिंग ऑपरेशन में आउटसोर्सिंग और उचित व्यवहार संहिता पर आरबीआई के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारण रद्द कर दिया गया है, जिसे सार्वजनिक हित के लिए हानिकारक माना गया था। इसने आगे कहा कि ये कंपनियां अत्यधिक ब्याज वसूलने से संबंधित मौजूदा नियमों का भी पालन नहीं कर रही थीं और लोन वसूली उद्देश्यों के लिए ग्राहकों का अनुचित उत्पीड़न कर रही थीं।
बैंकों पर सख्ती
इन 5 कंपनियों से पहले आरबीआई कई बैंकों के लाइसेंस कैंसल कर चुका है। हाल ही में इसने बेंगलुरु के शुश्रुति सौहार्द सहकारा बैंक नियमिता पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थीं। आरबीआई की इन पाबंदियों के तहत यह आदेश भी जारी किया गया है कि अब यह बैंक बिना आरबीआई की मंजूरी के नए लोन नहीं दे सकता। इसके अलावा बैंक के जमाकर्ता भी अपना पूरा पैसा वापस नहीं निकाल सकते हैं। आरबीआई ने साफ किया है कि ग्राहक के खाते में चाहे जितना भी पैसा वह अपने खाते से अधिकतम 5000 रुपये ही निकाल सकता है।
और भी लगी पाबंदियां
इसके साथ ही बैंक ने जमाखाते में जमा पर रोक के अलावा किसी भी लोन के रिन्यूअल पर भी पाबंदी लगाई थीं। इसके अलावा आरबीआई ने यह भी साफ किया है कि अगर किसी ग्राहक के इस बैंक में एक से ज्यादा खाते हैं, तो भी ग्राहक अपने सभी खाते में से केवल 5000 रुपये ही निकाल सकता है। यह बैंक के ग्राहकों के लिए ज्यादा बड़ा झटका है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications