नयी दिल्ली। क्या आपने कभी अनुमान लगाया गया है कि महंगे से महंगा हीरा कितनी कीमत का हो सकता है? अगर नहीं तो ये खबर आपको काफी चौंका सकती है, क्योंकि आगे हम जिस हीरे की बात करने जा रहे हैं उस हीरे की कीमत करीब 519 किलो सोने के बराबर है। ये नायाब और बेशकीमती हीरा इस समय भारत में नहीं बल्कि किसी दूसरी देश में है। 2 दिन बाद 11 नवंबर को इस हीरे की नीलामी होने जा रही है। आइए जानते हैं इस हीरे की पूरी डिटेल।
स्विट्जरलैंड में होगा नीलाम
11 नवंबर को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में इस बेहद दुर्लभ गुलाबी हीरे की नीलामी की जाएगी। इस हीरे को नीलाम करेगी Sotheby's। Sotheby's एक ऑक्शन कंपनी है। ये हीरा 14.83 कैरट का है। इस हीरे को एक प्रसिद्ध रूसी बैले (एक तरह का डांस) के नाम पर "द स्पिरिट ऑफ द रोज़" नाम दिया गया है। ये हीरा रूस में मिला है, जो कि फैंसी विविड बैंगनी-गुलाबी कैटेगरी का। इस कैटेगरी का नीलामी में जाने वाले ये रूस का अब तक का सबसे बड़ा हीरा है।
519 किलो के बराबर है वैल्यू
इस हीरे की वैल्यू नीलामी से पहले 23 से 38 मिलियन डॉलर तक आंकी जा रही है। 38 मिलियन डॉलर का मतलब है करीब 281 करोड़ रु है और इतने पैसों में आज की डेट भारत में करीब 519 किलो सोना खरीदा जा सकता है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार Sotheby's के ज्वेलरी डिविजन के प्रमुख गैरी शूलर के अनुसार नेचर में गुलाबी हीरे का किसी भी आकार में होना काफी दुर्लभ है। इस तरह के केवल 1 फीसदी गुलाबी हीरे ही 10 कैरेट से ज्यादा के होते हैं।
पूरी तरह शुद्ध है ये हीरा
Sotheby's के जिनेवा में फाइन ज्वेलरी की नीलामी के प्रमुख बेनोइट रिपेलिन ने कहा कि अंडाकार आकार का ये हीरा पूरी तरह शुद्ध है। इस हीरे की खोज रूस की अलरोसा ने की थी, जो कि दुनिया के प्रमुख हीरा उत्पादकों में से एक है। ये हीरा रूस के उत्तर-पूर्व में मौजूद रिपब्लिक ऑफ सखा में मिला था। गौरतलब है कि ये हीरा वहां जुलाई 2017 में ढूंढा गया था।
1 साल में हुआ तैयार
रिपेलिन के मुताबिक इस हीरे को इसके पॉलिश फॉर्म में लाने के लिए कटिंग मास्टर्स को पूरे एक साल का मेहनती समय लगा। Sotheby's के मुताबिक हीरे और किसी भी रत्न या आभूषण के लिए विश्व नीलामी रिकॉर्ड 'सीटीएफ पिंक स्टार' के नाम है। वो एक 59.60 कैरेट का अंडाकार गुलाबी हीरा था, जो 2017 में हांगकांग में 71.2 मिलियन डॉलर में बिका।
गुलाबी हीरों के आगे बाकी सब फीके
रिपेलिन कहते हैं कि नीलामी में बिकने वाले 10 सबसे मूल्यवान हीरे में से पांच गुलाबी रहे हैं। इस रत्न की बिक्री ऑस्ट्रेलिया में दुनिया की सबसे बड़ी गुलाबी हीरे की खान के बंद होने के साथ हो रही। उस खदान में कीमती पत्थरों का भंडार समाप्त हो गया है। बता दें कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के सुदूर किम्बर्ले क्षेत्र में अर्गल खदान से दुनिया के 90 प्रतिशत से अधिक गुलाबी हीरे निकले हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications