नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने जियोफोन ग्राहकों के लिए बहुत ही सस्ता प्लान लांच किया है। इस प्लान में डेटा के साथ फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। जियो ने अपने इस प्लान में 69 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 7जीबी डेटा के साथ कॉलिंग की सुविधा दी है। इस जियोफोन प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है। इस प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग बिलकुल फ्री है। वहीं, दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए इस प्लान में 250 नॉन जियो मिनट मिलते हैं। इस प्लान में 25 एमएसएम भेजने की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा यूजर्स को जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा एक और प्लान भी जियो ने लांच किया है।
जानिए दूसरे प्लान की खूबियां
रिलायंस जियो ने अपने दूसरे जियोफोन प्लान को 49 रुपये में ही लांच किया है। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है। इस प्लान में ग्राहक को 2जीबी डेटा दिया जा रहा है। जहां तक कॉलिंग की बात है तो इस प्लान जियो-टू-जियो कॉलिंग फ्री है। वहीं, दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए प्लान में 250 नॉन जियो मिनट दिए जा रहे हैं। वहीं इस प्लान में 25 एसएमएस फ्री की भी सुविधा दी जा रही है। जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी इसके साथ मिलेगा।

जानिए एक और रिचार्ज प्लान
जियोफोन ग्राहकों के लिए कंपनी के पास एक 75 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को 3जीबी डेटा मिलता है। वहीं, जियो-टू-जियो कॉलिंग फ्री है। जबकि दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए 500 नॉन जियो मिनट मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 50 एसएमएस भेजने की सुविधा भी दी जा रही है। इसके अलावा जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
98 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के सबसे सस्ते 98 रुपये वाले प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। इस दौरान 2 जीबी डेटा यूजर्स को मिलता है। जियो से जियो नेटवर्क पर यूजर्स को फ्री कॉलिंग मिलती है। जबकि बाकी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 6 पैसा प्रति मिनट का चार्ज यूजर्स को देना पड़ेगा। इस प्लान के साथ 300 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं।
129 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के 129 रुपये वाले प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में जियो से जियो पर फ्री कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा बाकी नेटवर्क पर फोन करने के लिए 1000 नॉन जियो मिनट मिलते हैं। इसके अलावा फ्री 300 एसएमएस भी मिलते हैं।
149 रुपये वाला प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान
रिलायंस जियो के पास रोज 1 जीबी डेटा वाले इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है। इस प्लान में 24 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और नॉन-डियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट मिलते हैं। प्लान में रोज फ्री 100 एसएमएस मिलते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications