नयी दिल्ली। टिकटॉक और हेलो ऐप की चीनी मूल कंपनी बाइटडांस ने भारत में अपने कर्मचारियों को 4 लाख रुपये तक का नकद बोनस दिया है। वैसे कंपनी के कर्मचारी एक विदेशी डील के बाद बीजिंग स्थित कंपनी के पेरोल में शामिल होने की उम्मीद कर रहे थे। इससे पहले बाइटडांस ने एक आंतरिक ज्ञापन के माध्यम से ऐलान किया था कि कोरोनावायरस महामारी और बदलते आर्थिक हालात से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों को दूर करने के लिए ये कर्मचारियों को बोनस देगी। बता दें कि जुलाई से अगस्त के बीच 26 या इससे अधिक वर्किंग डेज में काम करने वाले सभी नियमित कर्मचारियों को उनकी अगस्त की बेसिक सैलेरी के आधे बराबर बोनस दिया जा रहा है।
कितना मिल रहा बोनस
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार मध्य से वरिष्ठ कर्मचारियों को 50,000 रुपये से 4 लाख रुपये तक का बोनस मिलेगा। बीजिंग स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी के भारत में 2,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं। कंपनी की तरफ से बोनस दिए जाने की पुष्टि की गई है, लेकिन इसके आगे कोई डिटेल नहीं दी गई है। 8 सितंबर को अपने कर्मचारियों को जारी किए गए पत्र के हवाले कहा गया है कि आपके प्रयासों और समर्पण के लिए सभी को धन्यवाद। हम सभी पात्र कर्मचारियों को नकद बोनस जारी करेंगे।
अमेरिकी कंपनी के साथ डील
इस महीने की शुरुआत में शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप के चीनी मालिक ने अपने अमेरिकी कारोबार के लिए माइक्रोसॉफ्ट के बजाय ओरेकल के साथ डील करने मंजूरी दी। बता दें कि ट्रम्प प्रशासन ने कहा था कि अगर ये ऐप किसी अमेरिकी कंपनी को नहीं बेची गई तो इस पर बैन लगा दिया जाएगा। कंपनी ने ट्रम्प प्रशासन की तरफ से रखी गई डेडलाइन से पहले ही ये सौदा कर लिया। हाल ही में बाइटडांस ने चीन सरकार से अपनी तकनीक का निर्यात करने की अनुमति मांगी है। क्योंकि इसका उद्देश्य एक डील के जरिए टिकटॉक को अमेरिका में बैन होने से बचाना था। हालांकि चीनी राज्य मीडिया ओरेकल और वॉलमार्ट के साथ बाइटडांस के समझौते के खिलाफ है और इसे अनुचित तक कहा है। चीन की मीडिया ने कहा है कि बीजिंग के पास व्हाइट हाउस द्वारा समर्थित सौदे को मंजूरी देने का "कोई कारण नहीं" है।
भारत में टिकटॉक बैन
इधर 29 जून को भारत ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टिकटॉक और हेलो सहित 59 चीनी ऐप को प्रतिबंधित कर दिया। तब केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि भारत की सुरक्षा, सिक्योरिटी, रक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए और भारत के लोगों के डेटा और गोपनीयता की रक्षा के लिए सरकार ने 59 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। आपको बता दें कि उस समय टिकटॉक के भारत में 20 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ता थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications