TikTok in US; Tiktok Deal: : अमेरिका और चीन में चल रहे तकरार के बीच चीनी कंपनी टिकटॉक पर आखिरकार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सफलता हासिल कर ली है। यानी कई महीनों की अनिश्चितता और कानूनी खींचतान के बाद अब अमेरिका में टिकटॉक की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक बड़े फैसले के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर लगा बैन हटा दिया है। इस फैसले के पीछे अमेरिकी निवेशकों की सक्रिय भागीदारी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मंजूरी अहम मानी जा रही है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने गुरुवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें टिकटॉक को अमेरिका में फिर से संचालन की अनुमति दी गई। यह वही ऐप है जिसे सुरक्षा चिंताओं के कारण बैन करने की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी युवाओं की भारी मांग और अमेरिकी निवेशकों की भागीदारी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस कदम के बाद लोकप्रिय वीडियो-शेयरिंग ऐप टिकटॉक अब अमेरिकी स्वामित्व और नियंत्रण के अंतर्गत आ जाएगा।
ट्रम्प ने क्या कहा...?
ट्रम्प ने बताया कि 20 सितंबर को उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत हुई थी और उसी चर्चा में टिकटॉक डील मुख्य एजेंडा रहा। ट्रंप ने कहा, 'मेरी शी जिनपिंग से अच्छी बातचीत हुई... मैं उनका सम्मान करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे भी मुझे सम्मान देते हैं... हमने टिकटॉक पर बात की और उन्होंने हमें आगे बढ़ने की अनुमति दी।"
इससे पहले पिछले साल पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक कानून पारित किया था जिसमें टिकटॉक की चीनी पैरेंट कंपनी बाइटडांस को अपनी हिस्सेदारी अमेरिकी कंपनी को बेचने या बैन का सामना करने का विकल्प दिया गया था, लेकिन ट्रंप प्रशासन लगातार समझौते की कोशिशों में जुटा रहा और अब जाकर समाधान निकल पाया।
अमेरिकी युवाओं में काफी लोकप्रिय है टिकटॉक
टिकटॉक अमेरिका के युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। प्यू रिसर्च की एक रिपोर्ट बताती है कि 30 साल से कम उम्र के 43% अमेरिकी टिकटॉक से नियमित जुड़ते हैं। यह संख्या YouTube, Facebook और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म से भी अधिक है। यही वजह है कि अमेरिकी प्रशासन पर इसे चालू रखने का दबाव भी था।
कितने में अमेरिका की होगी चीनी कंपनी टिकटॉक
इस नई अमेरिकी कंपनी की कीमत करीब 14 अरब डॉलर तय की गई है। उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने बताया कि यह मूल्यांकन कई विशेषज्ञों की उम्मीद से काफी कम है। हालांकि, इससे यह सुनिश्चित किया गया है कि ऐप अमेरिका में चलता रहे और अमेरिकी उपयोगकर्ताओं का डेटा सुरक्षित रहे। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, 'चीनी पक्ष से थोड़ी प्रतिरोध जरूर थी, लेकिन हमारा मकसद साफ था- टिकटॉक को जारी रखना और अमेरिकी नागरिकों की डेटा प्राइवेसी की रक्षा करना।'
अमेरिका में टिकटॉक का मालिक कौन? किसके पास कितनी होगी हिस्सेदारी?
ट्रम्प के आदेश में कहा गया है कि टिकटॉक का रिकमेन्डेशन एल्गोरिदम अब अमेरिकी सुरक्षा भागीदारों की निगरानी में दोबारा प्रशिक्षित और संचालित होगा। नई संयुक्त कंपनी के कंट्रोल में एल्गोरिदम का संचालन होगा। ट्रम्प ने घोषणा की कि डील में माइकल डेल (डेल टेक्नोलॉजीज़), रूपर्ट मर्डोक (फॉक्स न्यूज और न्यूज कॉर्प) समेत 4-5 विश्वस्तरीय निवेशक शामिल होंगे। ओरेकल और सिल्वर लेक मिलकर लगभग 50% हिस्सेदारी लेंगे, जबकि बाइटडांस के मौजूदा शेयरधारक (जैसे Susquehanna, General Atlantic, KKR) करीब 30% शेयर रखेंगे। बाइटडांस का हिस्सा 20% से कम होगा ताकि यह डील 2024 कानून की शर्तों पर खरी उतर सके।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications