World's Most Influential Companies 2024 List: Time Magazine ने 2024 की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें भारत की तीन कंपनियों को जगह मिली है। टाइम लिस्ट में रिलायंस को दूसरी बार जगह दी गई है।

आपको बता दें कि समूह की डिजिटल संपत्तियों को रखने वाली फर्म जियो प्लेटफॉर्म्स को 2021 में पहली बार टाइम 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की सूची में शामिल किया गया था।
हर कैटेगरी में 20 कंपनियां शामिल
Times की इस लिस्ट को पांच कैटेगिरी में बांटा गया है। आपको बता दें कि हर कैटेगरी में 20 कंपनियों को शामिल किया गया है। इसमें लीडर्स, डिसरप्टर्स, इनोवेटर्स, टाइटंस और पायनियर्स कैटेगरी शामिल हैं। रिलायंस और टाटा ग्रुप को टाइटन्स कैटेगरी में जगह मिली है।
टाटा ग्रुप को टाइम की लिस्ट में मिली जगह
2024 की फरवरी में टाटा का ज्वॉइन मार्केट केपिटलाइजेशन 365 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। इस कंपनी को टाइम लिस्ट में जगह मिली है। साल 2023 में यह आईफोन को असेंबल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी। इस कंपनी के बारे में टाइम में यह लिखा गया है कि टाटा समूह ने भारत की पुरानी कंपनियों में से एक है।
इसका इसका विशाल पोर्टफोलियो स्टील, सॉफ्टवेयर, घड़ियों, सबसी केबल और रसायनों से लेकर नमक, अनाज, एयर-कंडीशनर, फैशन और होटल तक फैला हुआ है।
टेक बिलडिंग, एआई और सेमीकंडक्टर चिप्स में निवेश करके समूह एक टेक कंपनी बन रहा है।
रिलायंस दूसरी बार टाइम लिस्ट में हुआ शामिल
आपको बता दें कि इस बार टाइम मैगजीन ने रिलायंस को 'इंडियाज जगरनॉट' से सुशोभित किया है। टाइम मैगजीन में रिलायंस के बारे में लिखा गया कि टेक्सटाइल और पॉलिएस्टर कंपनी के रूप में शुरू हुई रिलायंस आज एक बड़ा बिजनेस ग्रुप है।
ये 200 अरब डॉलर से ज्यादा के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी भी है।
इस कंपनी के पास एनर्जी, रिटेल और टेलिकॉम सहित कई बिजनेस हैं। टाइम मैगजीन में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि डिज्नी डिल से 8.5 अरब डॉलर का सौदा भारत के तेजी से बढ़ते स्ट्रीमिंग बाजार पर रिलायंस की पकड़ मजबूत करेगा।
आपको बता दें कि इससे पहले साल 2021 में जियो प्लेटफॉर्म को टाइम की टॉप 100 सबसे प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल किया गया था।
कंपनी के मुनाफे के अगर बात करें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज का टैक्स से पहले का मुनाफा 1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है और ऐसा करने वाली पहली भारतीय कंपनी रिलायंस है।
सीरम इंस्टीट्यूट को भी लिस्ट में मिली जगह
दुनिया की सबसे बड़ी मैगजीन को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को पायनियर्स कैटेगरी के लिए चुना गया है। कंपनी हर साल 3.5 अरब डोज बनाती है।
इस वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने कोविड के समय टीकों को बनाकर लाखों लोगों की जान बचाई थी। यह कंपनी हर साल खसरा, पोलियो और HPV आदि के लिए वैक्सीन डोज बनाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications