नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण पूरा देश लॉकडाउन में है। सभी लोग घरों में हैं। ऐसे में अमेजन ने लोगों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। कोरोना के कारण ज्यादातर लोग घरों से काम कर रहे हैं ऐसे में अमेजन की स्ट्रीमिंग सेवा ने अपने कुछ बच्चों और पारिवारिक कंटेंट को प्राइम वीडियो पर देखने के लिए फ्री कर दिया है। भारतीय दर्शकों के लिए "पीट द कैट", "बाहुबली: द लॉस्ट लीजेंड्स", "जस्ट ऐड मैजिक" मैजिक "," द स्टंकी डर्टी शो ", नर्सरी राइम और 'छोटा भीम' की कहानियां मुफ्त में उपलब्ध हैं। आपको ये वीडियोज देखने के लिए दर्शकों को प्राइम अकाउंट की आवश्यकता नहीं होगी, लेकिन फिर भी कंटेंट तक एक्सेस के लिए आपको अमेज़न पर एक अकाउंट बनाना होगा।
वीडियो की क्वालिटी कम की
एक अन्य ट्वीट में अमेजन ने एक और अहम जानकारी दी है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर वीडियो की क्वालिटी कम कर दी है। आपको एचडी के बजाय 14 अप्रैल तक एडी (स्टैंडर्ड डेफिनेशन) में वीडियो देखने को मिलेंगी ताकि आपका नेट कम खर्च हो। लॉकडाउन के कारण लोग घरों से काम कर रहे हैं या टाइम पास करने के लिए डेटा खर्च कर रहे हैं। इससे डेटा की खपत बढ़ गई है। अब आपका डेटा कम खर्च हो इसलिए कंपनी ने वीडियो की क्वालिटी कम कर दी है। इससे टेलीकॉम कंपनियों को थोड़ी राहत मिलेगी और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर पर कम दबाव पड़ेगा।
यूट्यूब और फेसबुक ने भी कम की वीडियो क्वालिटी
अमेजन प्राइम के अलावा यूट्यूब और फेसबुक ने भी वीडियो क्वालिटी घटाई है। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर भी आप अब एसडी क्वालिटी में ही वीडियो देख सकेंगे। यूट्यूब पर भी 14 अप्रैल तक एसडी क्वालिटी में वीडियो देखने को मिलेंगी। बता दें कि वीडियो के अलावा गेमिंग इंडस्ट्री भी खूब चमक रही है। घर पर होने के कारण चलते लोग खूब खेम खेल रहे हैं। ऑनलाइन वीडियो गेमिंग में 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं की बात करें तो यूट्यूब गेमिंग में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे ऑनलाइन विज्ञापनदाताओं को काफी लाभ मिल रहा है।
बढ़ा दिया टेलीकॉम कंपनियों ने डेटा
जियो सहित कुछ कंपनियों ने अधिक डेटा की जरूरत को देखते हुए अधिक डेटा देना शुरू कर दिया है। बल्कि बीएसएनएल तो मुफ्त तक में फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस इंटरनेट दे रही है। जियो ने अपने डेटा वाउचर्स में दोगुना इंटरनेट देना शुरू कर दिया है और वो भी बिना कीमत बढ़ाए। जियो ने एक 251 रुपये वाला स्पेशल प्लान भी पेश किया है, जिसमें आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications