Saving Tips: बचत और निवेश के माध्यम से अपने धन की वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपनी मेहनत की कमाई को बेहद ही सावधानी से प्रबंधित करना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आपको फिजूलखर्ची कम करने और पैसे बचाने की अच्छी आदत डालने की जरूरत है।

हालाँकि, कभी कभी आपकी अच्छी आदतों के बावजूद बाजार में उपलब्ध वित्तीय उत्पादों के बारे में जानकारी की कमी के कारण आप अपना पैसा गलत जगह खर्च कर देते हैं। चलिए आज पैसे के प्रंबंधन और बचत के कुछ पहलुओं पर बात करते हैं।
1. Want और Need को समझे
जब आप अपना बजट बनाते हैं तो आपको अपनी सूची में सबसे पहले जिस चीज पर विचार करना होता है, वह होती हैं आपकी जरूरतें। जरूरतें आपके जीवन के लिए बुनियादी जरूरी चीजें हैं। लेकिन चाहत (Want) ऐसी चीजें हैं जो जरूरी नहीं हैं लेकिन इससे आपके जीवन के स्तर को सुधारती हैं। जरूरतों के तहत आने वाले खर्चों को पहले पूरा करना और जरूरतों के लिए एक निश्चित बजट निर्धारित करने की आदत डालनी होगी। उदाहरण के लिए, आप अपने आय का 10 प्रतिशत जरूरतों के लिए निर्धारित कर सकते हैं। अगर आपने अभी कमाई शूरू की है तो जरूरतो के पैसो के बाद निवेश पर ध्यान देना अच्छी आदत होगी।
2. एंकरिंग
एंकरिंग का अर्थ है जब हम किसी स्टॉक के लिए एक मूल्य निर्धारित करते हैं और इसे लाभ के रुप में जोड़ने लगते हैं। हम हमेशा पिछली जानाकारियों के हीसाब से एक अनुमान लगाते हैं कि स्टॉक की कीमत एक स्तर तक बढ़ेगी। लेकिन हमे यह जरूर ध्यान रखना चाहिए की कोई भी पिछला रिकार्ड लाभ की गारंटी नहीं देता है।
3. क्रेडिट कार्ड
क्रेडिट कार्ड हमें वित्त का प्रबंधन करने और कई सारे फ्री ऑफर पाने के लिए बहुत मदद करते हैं। लेकिन क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल करते सयम हम यह भूल जाते हैं कि हमें कितना खर्च करना चाहिए। ऑफर उपलब्ध होने की वजह से हम उन चिजों को भी खरीदते हैं जिनकी जरूरत नहीं है। लेकिन यह सही विकल्प नहीं है। आपको हमेशा क्रेडिट कार्ड से अपने खर्चो को लेकर सावधान रहना चाहिए। अगर आप क्रेडिट कार्ड से लिए पैसे का भुगतान करने से चूक जाते हैं तो आपको 20 से 40 प्रतिशत का ब्याज देना होता है।

4. निवेश के रूप में बीमा
बीमा एक ऐसी चीज है जो हमें या हमारे परिवार को अचानक कोई समस्या होने पर हमारी मदद करेगी। लेकिन आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि आपका बीमा आपको अच्छा रिटर्न देगा। बीमा के आलावा बचाए गए धन उचित निवेश उत्पादों में निवेश करें। इससे वित्तीय स्वतंत्रता मिलेगी।
5. आभूषण में निवेश
आभूषण को अक्सर एक निवेश के रूप में माना जाता है। हालांकि, यह एक अच्छा निवेश नहीं है। यह अन्य निवेश विकल्पो की तुलना में कम रिटर्न देता है। इसलिए, ज्वैलरी रखने की तुलना में सोना खरीदना बेहतर विकल्प है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications