Titanic Passenger Pocket Gold Watch Auctioned: साल 1912 में समुद्र में डूबे टाइटैनिक जहाज से जुड़ी हुई जब भी कई सारी जानकारी पूरी तरह से सामने नहीं आई हैं।
करीब 112 साल पहले समुद्र में डूबे पहले सबसे बड़े जहाज टाइटैनिक के एक यात्री की सोने की पॉकेट घड़ी को हाल ही में नीलाम कर दिया गया है।

इतने पैसे में निलाम हुई गोल्ड पॉकेट घड़ी
आपको बता दें कि टाइटैनिक के अमीर यात्री की सोने की पॉकेट घड़ी को शनिवार यानी 27 अप्रैल को 1.1 मिलियन डॉलर में बेचा गया है। जॉन जैकब एस्टोर की 14 कैरेट सोने की पॉकेट घड़ी की निलामी की शुरुआती बोली 60,000 पाउंड थी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि घड़ी बेचने वाले निलामी घर हेनरी एल्ड्रिज एंड सन ने इस बात की संभावना भी जताई थी कि यह 100,000 पाउंड से लेकर 150,000 पाउंड के बीच बिकेगी।
नीलामीकर्ता एंड्रयू एल्ड्रिज ने कुल बिक्री को विश्व रिकॉर्ड बताया है। टाइटैनिक पर सबसे अमीर यात्री की सोने की पॉकेट घड़ी टाइटैनिक की यात्रा से जुड़ी सबसे यादगार वस्तुओं में से एक थी।
इसकी बिक्री का एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया। आपको बता दें कि विल्टशायर में एक निजी संग्रहकर्ता ने इस घड़ी को खरीदा है।
कई दिन बाद मिली थी यह घड़ी
साल 1912 में टाइटैनिक के डूबने के कई दिनों बाद इसे बरामद की गई घड़ी, जिस पर जेजेए के शुरुआती अक्षर अंकित थे और यह एस्टोर के शरीर के पास से मिली थी।
उनके पास एक हीरे की अंगूठी, सोने और हीरे के कफलिंक, अंग्रेजी नोटों में 225 पाउंड और 2,440 डॉलर भी मिले थे।
नीलामीकर्ता ने एक बयान में यह बताया कि कर्नल एस्टोर के परिवार को लौटाए जाने और उनके बेटे द्वारा पहने जाने के बाद घड़ी पूरी तरह से ठीक हो गई।
आपको बता दें कि यह घड़ी जॉन जैकब एस्टोर की थी और जब टाइटैनिक डूबी थी, तब जहाज के डूबने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी मेडेलीन को एक लाइफबोट पर चढ़ा दिया था, जिससे उनकी जान तो बच गई थी, लेकिन एस्टोर की मौत हो गई थी। उस समय वह मात्र 47 वर्ष के थे।
इस हादसे के बाद जॉन जैकब एस्टोर का शव मिला था और उनके सामानों में से यह घड़ी मिली थी। निलामीकर्ता के अनुसार घड़ी को कर्नल एस्टोर के परिवार को दे दिया गया था जिसके बाद उनके बेटे को यह घड़ी दे दी गई थी।
यह मन्यू भी हुआ निलाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जॉन जैकब को दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति में से एक माना जाता था और उनकी संपत्ति लगभग 87 मिलियन थी।
टाइटैनिक के प्रथम श्रेणी रेस्तरां का मन्यू भी साल 1912 में मारे गए एक अन्य व्यक्ति की पॉकेट घड़ी के साथ निलामी में बेचा गया। यह मेन्यू लगभग 101,600 डॉलर में बिका।
टाइटैनिक कलाकृतियों के लिए भुगतान की गई पिछली सबसे अधिक राशि एक वायलिन क लिए 1.1 मिलियन पाउंड थी जिसे जहाज के डूबने पर बजाया गया था। इसे साल 2013 में नीलामी घर के साथ बेचा गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications