Dubai Gold Rate: दुबई में पिछले एक सप्ताह से लगातार सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। उसी कड़ी में एक बार फिर यानी 5 नवंबर को सोने के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है। आज दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 75806 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 73459 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में भी उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 70195 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 68020 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में भी तेजी बनी हुई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 58286 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 55652 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में गोल्ड गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 73700 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 73800 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी भी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9600 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9700 रुपए था।
दुबई के पड़ोसी देश बहरीन और कतर को देखें तो आज यहां पर भी सोने के रेट में उछाल और स्थिरता बनी हुई है, आज बहरीन में भारतीय रुपए में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का दाम 68726 रुपए है। अगर हम कतर की बात करें तो यहां सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। कतर में 22 कैरट 10 ग्राम सोने का भाव 71080 रुपए है, यहां गोल्ड 2308 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। गोल्ड में इस समय इतना ज्यादा उतार चढ़ाव होने के कारण इसमें निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है।
MCX पर गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 78333 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:57 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 89 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का कारोबार
आज MCX पर चांदी 94198 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 1:58 मिनट तक एमसीएक्स चांदी 86 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का कारोबार
अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 1:58 मिनट तक 2,735.39 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 2.58
डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। यह 0.09 परसेंट के करीब की कमी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 2:00 मिनट तक 32.5 डॉलर रही है। इसमें 0.00 डॉलर प्रति ऑन्स की तेजी देखने को मिली है। यह 0.00 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

Silver Price Today: 10 अप्रैल को चांदी की कीमत में तेजी, 5000 रुपये चढ़ा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम: 7 अप्रैल को बाजार में अचानक आया बड़ा बदलाव!

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications