सावन के पहले सोमवार को सोने के रेट में तेजी आई है, चांदी में गिरावट हुई है। कोरोना वायरस के दौरान निवशकों का ध्यान सोना और चांदी की और है।
नई दिल्ली: सावन के पहले सोमवार को सोने के रेट में तेजी आई है, चांदी में गिरावट हुई है। कोरोना वायरस के दौरान निवशकों का ध्यान सोना और चांदी की और है। क्योंकि ये दोनों धातु निवेश के लिहाज से सबसे सुरक्षित माना जाता है। इस वजह से सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। जबकि चांदी की कीमत गिरावट हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक बाजार ओपन होते की सोने भाव में गिरावट शुरू हो गई है। 24 कैरेट, 22 कैरेट की कीमत में भी गिरावट हुई है।

सोना वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना की कीमत 0.05% की गिरावट के साथ 48,021 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। एमसीएक्स में सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 रुपए अथवा 0.05% की गिरावट के साथ 48,021 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 11,569 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोने के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 09 रुपए अथवा 0.02% की गिरावट के साथ 48,150 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 7,208 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.30% की गिरावट के साथ 1,784.60 डॉलर प्रति औंस था।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी वायदा कीमतों में तेजी
वैश्विक संकेतों और मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 111 रुपए की तेजी के साथ 49,228 रुपए प्रति किग्रा हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 111 रुपए या 0.23% की तेजी के साथ 49,228 रुपए प्रति किग्रा हो गई जिसमें 10,497 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख को देखते हुए कारोबारियों की ताजा लिवाली थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 0.23% की तेजी के साथ 18.36 डॉलर प्रति औंस हो गई।
24 कैरेट, 22 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक आज सोने की कीमत में 71 रुपए की गिरावट हुई है। इसके बाद सोने का भाव 48283 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि चांदी की कीमत में 248 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। चांदी की कीमत 48803 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। सोमवार को 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 48280 रुपए हो गया जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 44230 रुपए हो गया। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 36212 रुपये पर आ गया है।
More From GoodReturns

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications