Sone ka Bhav : अगस्त महिना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं, ठीक जन्माष्टमी से पहले इंदौर में सोने ने रफ्तार पकड़ ली है। गोल्ड रेट में लगातार फेरबदल बना हुआ है, आज इंदौर में 10 ग्राम 22 कैरट सोने के भाव 67000 रुपए है वहीं एक दिन पहले इसके दाम 66650 रुपए था। आज 350 रुपए का इजाफा दर्ज किया जा रहा है।

आज इंदौर में 24 कैरट सोने के दाम में भी उछाल देखने को मिल रहा है, आज इस शहर में 10 ग्राम 24 कैरट सोने का भाव 73090 रुपए है वहीं एक दिन पहले 72700 रुपए था। वहीं 18 कैरट की बात करें तो आज 10 ग्राम 18 कैरट सोने के दाम 54820 रुपए हैं वहीं एक दिन पहले 54530 रुपए था।
सोने के दाम में इतना ज्यादा उतार चढ़ाव होने के कारण गोल्ड में इन्वेस्ट करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है, क्योंकि सोने की खरीदारी करने वाले हमेशा सोने के भाव कम होने का इंतेजार करते हैं लेकिन जन्माष्टमी से पहले ही गोल्ड ने रफ्तार पकड़ ली है। इजराइल और हमास युद्ध का असर वैश्विक स्तर पर पड़ता दिख रहा है। सोने के भाव में उतार चढ़ाव के पीछे कुछ अंतरराष्ट्रीय कारक भी शामिल हैं।
इस साल बजट 2024 में गोल्ड एक्ससाइज़ ड्यूटी में कटौती की गई उस समय से सोना लेने वालों को राहत मिलती दिख रही है, लेकिन गोल्ड रेट में निरंतर उतार चढ़ाव बना रहता है, जिस वजह से गोल्ड लेने वालों को कई बार सोचना पड़ रहा है।
इंदौर में चांदी के भाव में भी आया उछाल
इस समय चांदी के खरीदारो उछाल का सामना करना पड़ रहा है आज इंदौर में एक किलो चांदी के दाम 88000 रुपए पर कारोबार कर रहा है और 100 ग्राम चांदी का भाव 8800 रुपए है। 100 ग्राम सिल्वर के रेट में 130 रुपए की तेजी आई है।
चांदी के गहने भी अपने आप में बेहद ही लुभावने होते हैं, हालांकि इसकी खरीदारी करते समय इसकी हर तरीके से जांच पड़ताल करनी चाहिए।
भारत के कई बड़े शहरों में सोने के दाम
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का दाम 73190 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 67100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 73040 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 66950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 73040 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 66950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 73190 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 67100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 73190 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 67100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 73040 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 66950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 10 अप्रैल को चांदी की कीमत में तेजी, 5000 रुपये चढ़ा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले 16 अप्रैल को भी सोने के भाव में तेजी जारी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

सोने का भाव: 13 अप्रैल को कीमतों में स्थिरता, जानें आज का ताजा रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

सोने के भाव में अचानक हलचल, क्या खरीदारी का सही समय है?

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने के दाम में जोरदार बढ़ोतरी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications