अगर आप भी सैमसंग के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। लॉकडाउन खत्म होते ही टेलीविजन और अन्य डिजिटल अप्लायंसिस खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए सैमसंग ने नए ऑफर
नई दिल्ली: अगर आप भी सैमसंग के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। लॉकडाउन खत्म होते ही टेलीविजन और अन्य डिजिटल अप्लायंसिस खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए सैमसंग ने नए ऑफर 'स्टे होम, स्टे हैपी' की घोषणा की है।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग की प्री-बुकिंग ऑफर्स की आखिरी तारीख आज तक यानी कि 17 मई है। जी हां यूं कहें कि सस्ते में सैमसंग के इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट जैसे टीवी, फ्रिज, एसी, माइक्रोवेव और वाशिंग मशीन खरीदने का आज आखिरी मौका है।
प्री-बुक ऑफर के माध्यम से ऑर्डर होगें ऑनलाइन प्राप्त
दरअसल कंपनी ने हाल ही टीवी और घरेलू उपकरणों पर 'स्टे होम स्टे हैप्पी' प्री-बुक ऑफर शुरू किया था, जिसका फायदा ग्राहक कल तक उठा सकते हैं। बताया गया कि कंपनी ने ऐसा मांग में वृद्धि होने की वजह से किया है। मालूम हो कि ऑफर शुरू होने के बाद से टोटल ऑर्डर में से 37% ऑर्डर रेफ्रिजरेटर के लिए आए हैं, क्योंकि गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। इसके बाद टीवी की मांग 21 दर्ज की गई है, क्योंकि ग्राहक इन दिनों एक परिवार के रूप में अधिक कार्यक्रम देख रहे हैं। वहीं माइक्रोवेव, एसी और वाशिंग मशीन के ऑर्डर क्रमश: 17 प्रतिशत, 12 प्रतिशत और 11 प्रतिशत प्राप्त किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक सैमसंग शॉप पर उपलब्ध इस प्री-बुक ऑफर के माध्यम से ऑर्डर ऑनलाइन प्राप्त होंगे और डिलीवरी निकटतम कंपनी के अधिकृत रिटेलर द्वारा की जाएगी। अच्छी बात ये है कि कंपनी प्री-बुकिंग पर ऑफर भी दे रही है।
1,000 रुपये तक के गिफ्ट वाउचर
ग्राहकों को लुभाने के लिए सैमसंग ग्राहकों को 1,000 रुपये तक के गिफ्ट वाउचर दे रही हैं। इसमें कैशबैक और बाकी प्रोडक्ट भी शामिल हैं। इसके अलावा सैमसंग शॉप पर प्री-बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ भुगतान करने पर 15 फीसदी कैशबैक मिलेगा। जानकारी के मुताबिक सैमसंग के स्टे होम, स्टे हैपी, लॉग इन टू ग्रेट ऑफर्स नामक यह प्रोग्राम कंपनी के सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट-टीवी, फ्रिज, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन और स्मार्ट ओवेन पर लागू होगा।
स्मार्टफोन्स पर भी ऑफर
स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग के ऑफिशियल पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक सैमसंग अपने बजट फोन से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भी भारी छूट दे रहा है। फोन की लिस्ट में गैलेक्सी S20, गैलेक्सी S20+, गैलेक्सी A71 जैसे फोन शामिल है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications