नई दिल्ली, जुलाई 31। आज के दिन मतलब 31 जुलाई 2022 को बहुत से जरूरी काम की आखिरी तिथि है। आपने किसान सम्मान निधि की केवाईसी नही कराई है और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है तो आज ही आज ये काम फटाफट निपटा ले। आज हम आपको ऐसे ही 3 काम बता रहे है जिसकी आखिरी तिथि आज है।
अपना आईटीआर फाइल कर दें
यदि आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है, तो आज आखिरी दिन है। इंडिविजुअल और सैलरीड एम्पलॉई जिनको अकाउंट ऑडिट की जरूरत नहीं है। उनके लिए फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के लिए ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 है। आज के बाद आपको ITR फाइल करने पर उसे लेट चार्ज देनी होगी। यदि आयकरदाता कि कर योग्य आय 5 लाख रुपए तक या इससे कम है तो उसे 1 हजार रुपए लेट फीस के रूप में चुकाने होंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए केवाईसी
प्रधानमंत्री किसान किसान सम्मान निधि का फायदा के रहे किसानों को ई-केवाईसी करना बेहद ही जरूरी है और ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि आज यानी 31 जुलाई है। यदि आज किसान ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नही करवा पाता है। तो उसे अगली किस्त नही मिलेगी। किसान ई-केवाईसी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी करवा सकते हैं। इसके अलावा किसान घर बैठे ऑनलाइन भी अपनी ई-केवाईसी कर सकता है। इसके लिए आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर के ओटीपी के जरिए भी केवाईसी कर सकते है। इसके लिए आपके आधार को आपके मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है।
पीएम फसल बीमा योजना रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख
भारत के अंदर बहुत से स्थानों पर बाढ़ की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है। इन स्थानों पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को बेहद ही मदद कर सकती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसान अपनी फसल का बीमा करवा कर आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपने नजदीकी बैंक शाखा, सहकारी बैंक समिति, जन सेवा केंद्र, अधिकृत बीमा कंपनी से सम्पर्क कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications