मुम्बई। आज मंगलवार यानी 9 जून 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 413.89 अंक की गिरावट के साथ 33956.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 120.80 अंक की गिरावट के साथ 10046.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2749 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1116 शेयर तेजी के साथ और 1462 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 171 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 75.61 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
डा रेड्डीज लैब का शेयर करीब 156 रुपये की तेजी के साथ 4,123.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 463.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सन फार्मा का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 500.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 478.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 233.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
व्रिप्रो का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 218.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 101.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 111.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 381.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 348.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : Central Bank : गारंटीड देगा 10 लाख रु, 5935 रुपये से खोले खाता


Click it and Unblock the Notifications