मुम्बई। आज बुधवार यानी 29 जुलाई 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 421.82 अंक की गिरावट के साथ 38071.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.60 अंक की गिरावट के साथ 11202.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2830 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1366 शेयर तेजी के साथ और 1337 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 127 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 74.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
डा रेड्डी लैब्स का शेयर करीब 251 रुपये की तेजी के साथ 4,302.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ 550.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 15 रुपये की तेजी के साथ 373.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ग्रेसिम का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 616.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 196.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
रिलायंस का शेयर करीब 81 रुपये की गिरावट के साथ 2,096.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नेस्ले का शेयर करीब 498 रुपये की गिरावट के साथ 16,597.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 694.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 604.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 61 रुपये की गिरावट के साथ 2,780.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : नया धमाका : खुलेंगे Jio पेट्रोल पंप, जानें लेने का तरीका


Click it and Unblock the Notifications