मुम्बई। आज सोमवर यानी 7 सितंबर 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 86 अंक की गिरावट के साथ 38270 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 9 अंक की गिरावट के साथ 11325 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1139 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 706 शेयर तेजी के साथ और 333 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 100 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले।

मूडीज ने रेटिंग घटाई
सरकारी बैंकों पर मूडीज का भरोसा कम हुआ है। मूडीज ने बैंक ऑफ बड़ौदा, पीएनबी, केनरा बैंक और यूनियन बैंक के डिपॉजिट्स की रेटिंग घटा दी है। वहीं पीएनबी का आउटलुक भी निगेटिव कर दिया है।
निफ्टी के टॉप गेनर
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 223.90 रुपये के स्तर पर खुला।
डा रेड्डीज लैब का शेयर करीब 58 रुपये की तेजी के साथ 4,380.80 रुपये के स्तर पर खुला।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 149.80 रुपये के स्तर पर खुला।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 25 रुपये की तेजी के साथ 2,206.25 रुपये के स्तर पर खुला।
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 1,171.60 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 626.35 रुपये के स्तर पर खुला।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 1,108.30 रुपये के स्तर पर खुला।
यूपीएल का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 503.80 रुपये के स्तर पर खुला।
कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 1,364.60 रुपये के स्तर पर खुला।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 280.70 रुपये के स्तर पर खुला।
यह भी पढ़ें : LIC : पैसा रखें तैयार, आने वाला है कमाई का तगड़ा मौका


Click it and Unblock the Notifications