घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को काफी अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 5.11 अंक ऊपर 47751.33 के स्तर पर बंद हुआ।
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को काफी अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 5.11 अंक ऊपर 47751.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.20 अंक की बढ़त के साथ 13981.75 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले यह लगातार छह कारोबारी सत्रों से बढ़त पर बंद हो रहा था। इस तरह वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। लेकिन विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी, सन फार्मा, डिविस लैब, आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम, श्री सीमेंट, भारती एयरटेल और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, एफएमसीजी, आईटी, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, मीडिया, ऑटो और मेटल हरे निशान पर।
आज दिनभर रहा उतार-चढ़ाव
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 106.53 अंक (0.22 फीसदी) की गिरावट के साथ 47639.69 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.23 फीसदी (31.70 अंक) नीचे 13950.30 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 10.37 बजे सेंसेक्स 85.48 अंक ऊपर 47831.70 पर ता और निफ्टी 0.13 फीसदी ऊपर 14000.30 के स्तर पर पहुंच गया था।
बीते कल बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार लगातार छठवें कारोबारी सत्र में हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 133.14 अंक ऊपर 47746.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.35 फीसदी (49.35 अंक) की बढ़त के साथ 13981.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications