कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते देशभर में सोने के भाव बढ़ गए हैं। सोने की कीमत में आज तीसरे दिन फिर से तेजी देखने को मिली है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते देशभर में सोने के भाव बढ़ गए हैं। सोने की कीमत में आज तीसरे दिन फिर से तेजी देखने को मिली है। लगातार तीसरा मौका है जब सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही सोना रिकॉर्ड उच्चतम मूल्य के बेहद करीब पहुंच गया है। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर जून के फ्यूचर रेट में 0.3 फीसदी की तेजी आई और सोना 46800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि पिछले सेशन में सोने की कीमत में 1.4 फीसदी की तेजी दिखी। आखिरी महीने इस वक्त सोने की कीमत रिकॉर्ड हाई पर 47327 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर चांदी का फ्यूचर रेट 615 रुपए चढ़कर 44750 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में खुदरा बाजार में सोने के भाव में भी तेजी बरकरार है। शुक्रवार को सोने की कीमत तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को सोने की कीमत जारी की गई है। आज सुबह सोने का भाव 46791 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि गुरुवार शाम में 10 ग्राम सोना का भाव 46322 रुपए रहा। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज चांदी के भाव में अच्छी तेजी है। शुक्रवार को चांदी 44735 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।
जानिए क्यों आई सोने में तेजी
बता दें कि जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव का असर दिखा। कोरोना वायरस से बुरी तरह जूझ रहे अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर चीन के साथ अपने संबंधों के और बिगड़ने का संकेत दिए। ट्रंप ने कहा कि वह चीन के साथ कारोबारी संबंध घटा सकते हैं। चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों में टेंशन बढ़ी है। निवेशकों ने इस संकट के बीच सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुना और सोने में निवेश बढ़ा। सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही इसकी कीमत में तेजी आने लगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications