नई दिल्ली, जून 29। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयरों ने आज तेजी से उड़ान भरी है। इन शेयरों ने देखते ही देखते तगड़ा फायदा करा दिया है। हालांकि आईपीओ की लिस्टिंग के बाद से एलआईसी का शेयर लगातार नुकसान ही करा रहा था। लेकिन आज इसने निवेशकों को काफी राहत दी है। आइये जातने हैं एलआईसी के शेयर का आज का रेट और भविष्य में कहां तक जा सकता है रेट।
पहले जानिए आज के रेट
आज एलआईसी का शेयर एनएसई पर गिरावट से निकल कर भारी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। आज सुबह जब शेयर बाजार खुला तो यह गिरावट के साथ खुला था। इसी के चलते एलआईसी का शेयर गिरावट के साथ खुला। लेकिन दोपहर में 1 बजे के आसपास इसके रेट में अचानक तेजी दर्ज हुई। इस वक्त यह शेयर 690 रुपये के ऊपर ट्रेड कर रहा है। इस वक्त एलआईसी के शेयर में करीब 30 रुपये की तेजी है। अभी तक एलआईसी का शेयर 657.80 रुपये का न्यूनतम का स्तर और 696.85 रुपये का उच्चतम का स्तर बना चुका है। वहीं अगर एक साल का न्यूनतम का स्तर देखा जाए तो यह 650.00 रुपये का रहा है। और अगर इसका एक साल का उच्चतम का स्तर देखा जाए तो यह 949.00 रुपये का है।
जानिए आज किस रेट पर बंद हुआ एलआईसी का शेयर
आज दोपहर में काफी से ऊपर जा रहा एलआईसी का शेयर अंत में भी भारी तेजी के साथ ही बंद हुआ। आज एनएसई पर एलआईसी का शेयर 15.15 रुपये की तेजी के साथ 678.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं यह शेयर बीएसई पर 15.55 रुपये की तेजी के साथ 678.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हालांकि आईपीओ वाले अभी भी नुकसान में
- एलआईसी के शेयर जिन्होंने आईपीओ में लिए हैं, उनको अभी भी नुकसान हो रहा है। आइये जानते हैं कि किसको कितना नुकसान हो रहा।
- 949 रुपये पर जिनको शेयर अलाट हुआ था, उनको आज की तरीख में 200 रुपये से ज्यादा का प्रति शेयर घाटा हो रहा है।
- 904 रुपये पर जिनको शेयर अलाट हुआ था, उनको भी आज की तरीख में 200 रुपये का प्रति शेयर से ज्यादा का घाटा हो रहा है। इस रेट पर खुदरा निवेशक और एलआईसी के कर्मचारियों को शेयर अलाट हुए थे।
- 889 रुपये पर जिनको शेयर अलाट हुआ था, उनको आज की तरीख में 200 रुपये प्रति शेयर के आसपास का घाटा हो रहा है। इस रेट पर एलआईसी के पॉलिसीधारकों को शेयर अलाट हुए थे।
जानिए किस किस रेट पर ऐलाट हुए थे एलआईसी के शेयर
एलआईसी ने जब आईपीओ जारी किया था, तो 3 रेट पर शेयर जारी किए थे। एक रेट था सामान्य निवेशक यानी बड़े निवेशक। इन निवेशकों को 949 रुपये के रेट पर शेयर जारी किए गए थे। इसके बाद था रिटेल निवेशकों और कंपनी के कर्मचारियों का स्थान। एलआईसी के आईपीओ में रिटेल निवेशकों और एलआईसी के कर्मचारियों को शेयर 904 रुपये के रेट पर जारी किए गए थे। रिटेल निवेशको को यह शेयर 45 रुपये के डिस्काउंट पर जारी हुए थे। इसके बाद थे एलआईसी के बीमाधारक। एलआईसी ने अपने बीमाधारकों को सबसे सस्ते में शेयर जारी किए थे। ऐसे लोगों को 60 रुपये के डिस्काउंट के साथ 889 रुपये पर शेयर जारी किए गए थे। कुल मिलाकर एलआईसी के 22 करोड़ शेयर इन्हीं रेट पर जारी हुए हैं।
आगे जानिए एलआईसी के शेयर में आज की तेजी का कारण
ये है एलआईसी के शेयर में भारी तेजी का कारण
आज आई एलआईसी के शेयर में भारी तेजी का कारण इसका बेस तैयार होना है। एलआईसी का शेयर 650 रुपये से लेकर 675 रुपये के स्तर के बीच काफी समय से ट्रेड कर रहा था। ऐसे में जानकारों का मानना है कि एलआईसी का शेयर का बेस करीब 650 रुपये से लेकर 675 रुपये के आसपास बन गया है। यही कारण है कि न्यूनतम स्तर से एलआईसी के शेयर में आज भारी खरीदारी देखी जा रही है।
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications