Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार दो दिनों से तेजी देखी जा रही है। टैरिफ बढ़ाने की खबरों और जियोपॉलिटिकल टेंशन को लेकर निवेशक सोने में निवेश करने की तरफ रुख कर रहे हैं। सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 9906 रुपये पर आ गया है। वहीं, चांदी का रेट में भी आज लगातार दूसरे दिन उछल गया है। सोने और चांदी का सराफा बाजार में लेटेस्ट रेट क्या है, ये आप फटाफट चेक कर लीजिए।

ये है 24 कैरेट सोने का भाव
आज मंगलवार को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 70 रुपये उछलकर 99,060 रुपये पर आ गई है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 700 रुपये चढ़कर 9,90,600 रुपये पर है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 9,89,900 रुपये पर था और 10 ग्राम का भाव 98,990 रुपये पर था।
22 कैरेट गोल्ड की लेटेस्ट कीमत
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 200 रुपये चढ़कर 90,950 रुपये पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को 90,750 रुपये पर है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 2000 रुपये उछलकर 9,09,500 रुपये पर है। सोमवार को सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 9,07,500 रुपये पर थी।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
सोने की कीमत इस समय $3,300 के ऊपर टिकी हुई है, लेकिन इसमें कोई खास तेजी या गिरावट का रुख नहीं दिख रहा है। बाजार फिलहाल टैरिफ (आयात शुल्क) बढ़ाने की खबरों और कमजोर भू-राजनीतिक माहौल को लेकर सावधान बना हुआ है। अमेरिका में अप्रैल महीने की महंगाई (core PCE) सिर्फ 2.5% रही, जो उम्मीद के मुताबिक थी और मार्च के मुकाबले थोड़ी कम थी (मार्च में 2.7% थी)। इससे उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिका का सेंट्रल बैंक (फेडरल रिजर्व) आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। अब बाजार जुलाई में दरें घटने की 25% संभावना और 2025 में दो बार कटौती की 70% संभावना मान रहा है।
हालांकि, अमेरिका में उपभोक्ता भरोसे के मजबूत आंकड़े (98.0) और बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी ने सोने की तेजी पर थोड़ी रोक लगाई है। भू-राजनीतिक मोर्चे पर - अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर बढ़ते आरोप-प्रत्यारोप और रूस पर यूक्रेन के ताज़ा ड्रोन हमलों से सोने में सुरक्षित निवेश (safe-haven buying) बढ़ा है। लेकिन अमेरिका-चीन के बीच बातचीत दोबारा शुरू होने की उम्मीद से इस बढ़त पर थोड़ा असर पड़ा है।
अगर सोने की कीमत $3,372 के ऊपर टिकती है, तो यह $3,434 से $3,465 तक जा सकती है। नीचे की ओर सपोर्ट $3,280 पर बना हुआ है। शुक्रवार को अमेरिका के रोजगार के आंकड़े (NFP) अहम रहेंगे। अगर आंकड़ा 170,000 से ऊपर आता है, तो डॉलर मजबूत हो सकता है और सोना गिरकर $3,280 तक आ सकता है।
अगर आंकड़ा 100,000 से कम रहता है, तो सोने की कीमत $3,365 से ऊपर जा सकती है, क्योंकि तब ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और बढ़ेगी। तब तक सोना $3,280 से $3,365 के बीच ही रहने की संभावना है। इस हफ्ते फेड चेयरमैन पॉवेल के बयान और ISM सेवा क्षेत्र के आंकड़ों से बाजार में हलचल बढ़ सकती है।
18 कैरेट गोल्ड हुआ इतने रुपये महंगा
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 170 रुपये चढ़कर 74,420 रुपये पर आ गई है। सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 1700 रुपये उछल गया है। ऐसे में कीमत 7,42,500 रुपये पर है। वहीं, इससे पहले 7,42,500 रुपये पर थी और 10 ग्राम सोने की कीमत 74,250 पर थी।
प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत
- मुबंई में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 9906रुपये पर है।
- दिल्ली में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9906 रुपये पर आ गया है।
- लखनऊ में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9906 पये पर है।
- कानपुर में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9906 रुपये पर है।
- पटना में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 9911 रुपये पर है।
आज चांदी की लेटेस्ट कीमत
चांदी के रेट में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सराफ बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 10,010 रुपये पर है। इसके अलावा 1000 ग्राम चांदी की कीमत 1,00,100 रुपये पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी का रेट 1,00,000 रुपये पर था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

सोने के भाव में आज फिर बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये रेट्स!

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications