Toll Tax Karnataka: 1 अप्रैल से कई सारे फाइनेंस से जुड़े बदलाव होने वाले हैं। इससे आप जनता की जेब पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर महंगा होने वाला है। एनएचएआई ने टोल टैक्स में बदलाव की जानकारी दे दी है। कर्नाटक में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ओर जाने वाले बल्लारी रोड पर टोल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को अधिक टोल देना होगा। इसके अलावा भी कुछ टोल प्लाजा पर अधिक टैक्स भरना पड़ेगा।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर ने दी ये जानकारी (NHAI Increases Toll Tax)
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर के.बी. जयकुमार के अनुसार 3-5 प्रतिशत के बीच बढ़त होगी। ये रिवाइज्ड रेट ज्यादातर टोल प्लाजा पर लागू होगा। इस बदलाव के तहत कारों को सिंगल जर्नी के लिए किराया 115 रुपये बढ़ाकर 120 रुपये कर दिया गया है। वहीं, वापसी जर्नी के लिए 170 रुपये से बढ़कर 180 रुपये हो जाएगा। यह बढ़त महंगाई से जुड़े एनुअल बदलाव का हिस्सा है।
कॉमर्शियल वाहनों इतना देना होगा टोल टैक्स (Toll Tax Increased In Karnataka)
टोल टैक्स में तेजी की वजह से प्राइवेट वाहन मालिकों और टैक्सियों पर निर्भर हवाई यात्रियों और केआई के सिटी बसों और एसी बसों का उपयोग करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। हल्के कॉमर्शियल वाहनों (एलसीवी), मिनी बसों और बड़े माल वाहनों (एलजीवी) के लिए सिंगल जर्नी के लिए टोल टैक्स 175 रुपये से बढ़ाकर 185 रुपये हो गया है।
वहीं, वापसी यात्रा के लिए अब 265 रुपये के बजाय 275 रुपये देने होंगे। ट्रक और बस ऑपरेटरों के लिए सिंगल और वापसी यात्रा दोनों के लिए 15 रुपये की बढ़त होगी, जिससे नई चार्ज 370 रुपये और 550 रुपये निर्धारित की गई होगी।
इन टोल प्लाजा की टोल दरों में भी बदलाव
इसके अलावा हर दिन यात्रा करने वालों के लिए 50 रुपये सिंगल जर्नी वाली कार के लिए मासिक पास में बदलाव करके 3970 रुपये कर दिया गया है। जबकि स्थानीय मासिक पास की कीमत 350 रुपये तय की गई है।
इतना ही नहीं, सैटेलाइट टोल रिंग पर नल्लूर-देवनहल्ली और हुलिकुंटे टोल प्लाजा पर टोल दरों में बदलाव होगा। कार और एलसीवी वाहन के मालिकों को सिंगल जर्नी के लिए 5 रुपये देने होंगे और वापसी के लिए 10 रुपये देने होंगे। इसके अलावा बस ऑपरेटरों को एक जर्नी के लिए 10 रुपये और वापसी की जर्नी के लिए 20 रुपये देने होंगे।
नल्लुरु-देवनहल्ली टोल प्लाजा पर कारों के लिए मासिक पास शुल्क 2,815 रुपये और स्थानीय पास 350 रुपये देना होगा। इस बीच, हुलिकुंटे टोल प्लाजा पर कारों के लिए मासिक पास का चार्ज 3615 रुपये होगा, जबकि स्थानीय पास का शुल्क 350 रुपये पर ही रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications