देश में बढ़ते कोरोना से एक तो पहले से ही लोग परेशान है, घरों में रहने को मजबूर है। वहीं दूसरी ओर महंगाई ने भी कमर तोड़ दी है। बरसात का सीजन शुरू होने के साथ टमाटर फिर लाल हो गया है।
नई दिल्ली: देश में बढ़ते कोरोना से एक तो पहले से ही लोग परेशान है, घरों में रहने को मजबूर है। वहीं दूसरी ओर महंगाई ने भी कमर तोड़ दी है। बरसात का सीजन शुरू होने के साथ टमाटर फिर लाल हो गया है। लॉकडाउन में जो टमाटर दस रूपये किलो बिक रहा था वहीं टमाटर अनलॉक में 80 से 90 रुपए प्रति किलो मिल रहा है।

टमाटर के दामों भारी उछाल
प्याज के बाद अब टमाटर के दामों भारी उछाल आया है। सिर्फ टमाटर ही नहीं हरी सब्जियों ने भी खाने का ज़ायका खराब कर दिया है। जो टमाटर कुछ दिन पहले ही 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहे थे, अब उनका भाव 70 से 90 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। केवल टमाटर ही नहीं, बल्कि अन्य हरी सब्जियों की कीमतें बढ़ने लगी हैं। यहां तक की आलू के भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है। महज कुछ दिन पहले की टमाटर का भाव 10 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम था, लेकिन अब यह 90 रुपये प्रति किलो के भाव तक बिक रहा है। चूंकि, लगभग हर तरह की सब्जियों में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में आम लोगों के लिए इतना महंगा टमाटर खरीदना मुश्किल हो रहा है।
जानिए क्यों महंगा हुआ टमाटर
दरअसल, गुजरात से दिल्ली में बड़े स्तर पर टमाटर की आवक थी। लेकिन, अब बरसात के मौसम में इसमें अचानक कमी आई है। अब व्यापारियों को शिमला से आने वाले टमाटर के भरोसे ही रहना पड़ रहा है। लेकिन, शिमला से भी पर्याप्त मात्रा में टमाटर नहीं आ रहा है। वहीं, दूसरी ओर डीज़ल की कीमतों में लगातार इजाफे से ढुलाई भी महंगा हो गया है। ऐसे में व्यापारियों को थोक टमाटर का भाव 50 रुपये प्रति किलो से ज्यादा का चुकाना पड़ रहा है। ऐसे में खुदरा में तो कीमत और बढ़ेगी ही।
आलू भी हुआ महंगा
बता दें कि केवल टमाटर ही नहीं बल्कि अब आूल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिलने लगी है। अभी पिछले सप्ताह दिल्ली में आलू का भाव करीब 20 रुपये प्रति किलो था जोकि अब बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चिपसोना आलू का भाव 35 से 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका है। खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि मंडी में आलू का भाव 1,300 रुपये प्रति बोरी बिक रहा है। एक बोरी में 48 से 50 किलो आलू ही निकलता है। ऐसे में उन्हें महंगा आलू बेचने के अलावा अन्य कोई चारा नहीं है।
कोरोना में हरी सब्जियां भी हुई जबरदस्त महंगी
कई मौसमी सब्जियों के दाम में भी तेजी देखने को मिल रही है। भिंडी 30-40 रुपये के भाव से बिक रहा है। इसी प्रकार शिमाल मिर्च और फ्रेंच बीन 60 से 80 रुपये, फूल गोभी 40 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रहा है। तोरी का भाव भी अब 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। पिछले सप्ताह यह 10 रुपये प्रति किलो तक था। इसी तरह बैंगन 30 रुपये प्रति किलो और कद्दू 20 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रहा है। दरअसल, बरसात शुरू होने की वजह से हरी सब्जियों की खेती पर असर पड़ा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications