लोन लेने का सोच कर रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। आज के समय में लोन लेना काफी आसान हो गया है। या यूं कहें कि आजकल आर्थिक तंगी के समय में फंड को प्राप्त करना ज्यादा सुविधाजनक हो गया है।
नई दिल्ली: लोन लेने का सोच कर रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। आज के समय में लोन लेना काफी आसान हो गया है। या यूं कहें कि आजकल आर्थिक तंगी के समय में फंड को प्राप्त करना ज्यादा सुविधाजनक हो गया है। ऐसे में पर्सनल लोन आपकी अचानक पड़े पैसों की ज़रूरत पूरी करता है। SBI : मिस्ड कॉल करें मिलेगा सबसे सस्ता लोन, साथ ही कई और फायदे

पब्लिक सेक्टर के बैंक पर्सनल लोन के मामले में अभी भी प्राइवेट बैंकों की तुलना में कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन मुहैया करा रहे हैं। सरकारी बैंक और प्राइवेट सेक्टर बैंक द्वारा ऑफर किए जाने वाले सबसे सस्ते पर्सनल लोन का अंतर करीब 159 आधार अंक का है।
इन दो प्राइवेट बैंक में मिल रहा सस्ता लोन
सबसे सस्ता पर्सनल लोन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऑफर करता है। यह बैंक 5 साल के लिए 5 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर 8.9 फीसदी की दर से ब्याज लेता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर पंजाब नेशनल बैंक है, जिसका ब्याज दर 8.95 फीसदी है। सबसे कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन मुहैया कराने वाले बैंकों की लिस्ट में केवल दो ही बैंक प्राइवेट सेक्टर के हैं। ये फेडरल बैंक और एचडीएफसी बैंक है। ये दोनों बैंक क्रमश: 10.49 फीसदी और 10.5 फीसदी की दर से ब्याज 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन दे रहे हैं। टॉप 10 में से 8 बैंक सरकारी क्षेत्र के हैं। चलिए अपनी खबर के जरिए टॉप 10 पर्सनल लोन देने वाले बैंकों के बारे में बताते है।
सबसे सस्ता पर्सनल लोन देने वाले बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 8.9%
- पंजाब नेशनल बैंक 8.95%
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 8.95%
- इंडियन बैंक 9.05%
- बैंक ऑफ महाराष्ट्रा 9.55%
- भारतीय स्टेट बैंक 9.60%
- यूको बैंक 10.05%
- बैंक ऑफ बड़ौदा 10.10%
- फेडरल बैंक 10.49%
- एचडीएफसी बैंक 10.50%
लोन लेने के दौरान इन बातों का ध्यान दें
-सावधानी के साथ बैंक चुनें।
-ब्याज दर की गणना करें।
-जीरो फीसदी ईएमआई स्कीम के झांसे में न आएं।
-अन्य चार्ज को भी देख लें।
-पर्सनल लोन की लागत चेक कर लें।
-समय से पहले लोन को बंद करने के विकल्प को भी देखें।
-कई बैंकों से न करें संपर्क।
पर्सनल लोन की खूबियां और खासियतें
- इसे लेना काफी आसान है, इस लोन की केवाईसी काफी सरल है।
- इस लोन के जरिए पैसा तुरंत आपके हाथ में आ जाता है।
- इस लोन को वापस करने की समय-सीमा को घटाया या बढ़ाया जा सकता है।
- इस लोन को आप समय से पहले भी पूरी तरह चुका सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको 4 फीसदी क्लोजर चार्ज भरना होगा।
ऐग्रिगेटर पोर्टल पर जाकर सस्ता लोन चुनें
सबसे सस्ते ब्याज पर पर्सनल लोन की तलाश में अगर आप पांच बैंक में पता करेंगे तो वे सभी आपका क्रेडिट स्कोर चेक करेंगे। आपका क्रेडिट स्कोर ही बताता है कि आपको लोन देने में अधिक खतरा तो नहीं है। आप जितने बैंक के पास जाएंगे, संदेश यह जाएगा कि आपको पर्सनल लोन की सख्त जरूरत है। इससे आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचेगा। पर्सनल लोन के लिए आप इंटरनेट पर मौजूद लोन ऐग्रिगेटर पोर्टल पर जाकर सस्ता लोन चुनें। इसके लिए आपको कोई फीस भी नहीं देनी होगी, समय की भी बचत होगी और आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब नहीं होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications