नई दिल्ली, जून 4। मई 2022 के महीने में ऑटोमोटिव उद्योग ने साल दर साल बिक्री में अच्छी वृद्धि दर्ज की। यह टॉप 10 बिकने वाली कारों की लिस्ट में भी दिखा। पिछले महीने मारुति सुजुकी वैगनआर टॉप 10 बिक्री वाली कारों की चार्ट में पहले नंबर पर बनी रही। वहीं टाटा नेक्सन कॉम्पैक्ट दूसरे नंबर पर रही। लिस्ट में 1-1 कार हुंडई और टाटा की रही, जबकि बाकी 8 कारें मारुति की रहीं। इस कार ने एक खास मुकाम हासिल किया है। आगे चेक करें पूरी लिस्ट।
वैगनआर बनी नंबर 1
इस लिस्ट में वैगनआर पहले नंबर पर रही। इस कार की पिछले महीने 16,814 यूनिट की बिक्री दर्ज की गयी। जबकि 2021 में इसी महीने के दौरान इसी कार की केवल 2,086 इकाइयों की बिक्री हुई थी। यानी वैगनआर की बिक्री में 706 प्रतिशत की वृद्धि हुई। टाटा नेक्सन की मई 2021 में 6,439 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि इसके मुकाबले मई 2022 में कुल 14,614 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसमें सालाना आधार पर 127 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
स्विफ्ट और बलेनो
मारुति सुजुकी स्विफ्ट की पिछले महीने 14,133 इकाइयों की बिक्री हुई। इसके साथ ही यह भारत में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली यात्री कार रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसकी 7,005 इकाइयों की बिक्री हुई थी। इससे सालाना आधार पर इस कार की 102 फीसदी की बिक्री बढ़ी। वहीं बलेनो 2021 में इसी अवधि के दौरान 4,803 इकाइयों के मुकाबले 13,970 इकाइयों के साथ चौथे स्थान पर रही और इसकी बिक्री में 191 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
ऑल्टो और अर्टिगा
ऑल्टो की मई 2021 में 3,220 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इसके मुकाबले पिछले महीने कार की 12,933 यूनिट्स की बिक्री हुई। ये लिस्ट में पांचवें स्थान पर रही और इसकी बिक्री में 302 फीसदी की सालाना वृद्धि हुई। अर्टिगा की बिक्री में 354 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गयी। इसकी बिक्री 2,964 इकाइयों के मुकाबले 12,226 इकाइयों की रही और यह लिस्ट में छठे स्थान पर रही।
डिजायर और क्रेटा
मारुति डिजायर की सालाना बिक्री में 99 फीसदी की वृद्धि हुई। इसकी बिक्री 5,819 इकाइयों के मुकाबले 11,603 इकाइयों की रही और यह लिस्ट में 7वें नंबर पर रही। हुंडई क्रेटा लिस्ट में 8वें नंबर पर रही। मई 2021 में 7,527 इकाइयों के मुकाबले इसकी 10,973 इकाइयों की बिक्री हुई। इससे इसकी बिक्री में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
ईको और विटारा ब्रेज़ा
अंतिम दो पायदान पर रहीं ईको और विटारा ब्रेज़ा। ईको ने 1,096 इकाइयों के मुकाबले 10,482 इकाइयों की बिक्री दर्ज की। इसकी बिक्री में 856 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। जबकि ब्रेज़ा ने 2,648 इकाइयों के मुकाबले 289 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10,312 इकाइयों की बिक्री दर्ज की। बता दें कि पिछले महीने मारुति सुजुकी की इसी लिस्ट में 7 कारें शामिल रही थीं। वहीं 2 कारें टाटा और 1 हुंडई की कार शामिल रही थी। अप्रैल 2022 में मारुति वैगन आर ने कारों की बिक्री में पहला नंबर हासिल किया था, जबकि स्विफ्ट ने पहला नंबर खो दिया था। पिछले महीने 9वें नबर पर रही मारुति की ऑल्टो थी। इसकी बिक्री 17303 यूनिट्स से 40 फीसदी घट कर 10443 यूनिट्स रह गयी थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications