नई दिल्ली, 4 नवंबर। अक्टूबर 2020 की तुलना में पिछले महीने कारों की कुल बिक्री में 20 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। त्योहारी सीजन में कारों की सेल्स में इतनी गिरावट काफी आश्चर्यजनक है। पिछले महीने टॉप 10 बिकने वाली कारों की लिस्ट पर नजर डालें तो मारुति ने एक बार फिर से बाजी मारी है। टाटा मोटर्स भी इस खास लिस्ट में अपने दो मॉडल शामिल करने में कामयाब रही। यदि आप फेस्टिव सीजन में नयी कार खरीदना चाहते हैं तो पहले पिछले महीने टॉप 10 बिकने वाली कारों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
ऑल्टो बनी नंबर 1
पिछले महीने मारुति ने ऑल्टो की 17,389 इकाइयां बेचीं, जो सितंबर में बिकीं 12,143 इकाइयों की तुलना में एक बड़ी छलांग रही। पिछले साल अक्टूबर में मारुति ने ऑल्टो की 17,850 इकाइयां बेची थीं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही बलेनो। सितंबर में 8,077 यूनिट्स की तुलना में बलेनो की पिछले महीने बढ़कर सेल्स बढ़ कर 15,573 यूनिट हो गई। पिछले साल अक्टूबर में मारुति ने बलेनो की 21,971 यूनिट्स की बिक्री की थी।
अर्टिगा और वैगनआर
तीसरे नंबर पर अर्टिगा और चौथे नंबर पर वैगनआर रही। मारुति ने अक्टूबर में सात-सीटर अर्टिगा कार की 12,923 इकाइयां बेचीं, जो उससे पिछले महीने में बेची गई 11,308 इकाइयों से अधिक रही। मारुति ने पिछले साल अक्टूबर में इस कार की केवल 7,748 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं वैगनआर की सेल्स में भी महीने-दर-महीने पर सुधार हुआ है। अक्टूबर में वैगनआर की 12,335 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि सितंबर में 7,632 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल अक्टूबर में मारुति ने वैगनआर की 18,703 इकाइयां बेचीं थीं।
हुंडई वेन्यू और किआ सेल्टोस
पांचवे नंबर पर वेन्यू और छठे नंबर पर किआ सेल्टोस रही। हुंडई वेन्यू की अक्टूबर में 10,554 इकाइयां बेची गईं। यह पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत की छलांग है जब हुंडई ने वेन्यू की 8,828 इकाइयां बेची थीं। सितंबर में वेन्यू की 7,924 यूनिट्स बिकी थीं। किआ की फ्लैगशिप एयूवी सेल्टोस की पिछले महीने भारत में 10,488 यूनिट्स बिकीं। यह पिछले साल के अक्टूबर की तुलना में लगभग 18 प्रतिशत अधिक है, जब किआ ने 8,900 यूनिट्स की बिक्री की थी।
मारुति ईको और नेक्सन
सातवें नंबर पर ईको और आठवें नंबर पर टाटा नेक्सन रही। अक्टूबर में मारुति ने ईको वैन की 10,320 इकाइयां बेचीं, जो पिछले महीने बेची गई 7,844 इकाइयों से अधिक थी। हालांकि, पिछले साल अक्टूबर की तुलना में ईको की बिक्री में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं टाटा ने पिछले महीने नेक्सन की 10,096 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में 6,888 यूनिट्स बिकी थीं।
मारुति स्विफ्ट और टाटा पंच
9वें नंबर पर स्विफ्ट और 10वें नंबर पर टाटा पंच रही। मारुति ने पिछले महीने स्विफ्ट की 9,180 यूनिट बेचीं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में इसकी 24,589 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। 18 अक्टूबर को लॉन्च हुई टाटा पंच की टाटा मोटर्स ने सिर्फ 13 दिनों में 8,453 यूनिट बेचने में कामयाबी हासिल की। टाटा पंच एसयूवी को आधिकारिक तौर पर 5.49 लाख रु (एक्स शोरूम, इंट्रोडक्टरी) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications