नयी दिल्ली। कोरोनावायरस को नियंत्रण में रखने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण अप्रैल में कार कंपनियों की सेल्स शून्य रही थी। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ। इसके बाद लॉकडाउन में ढील के चलते मई में कार कंपनियों ने कुछ शोरूम खोले और थोड़ी-बहुत सेल्स की। जून में कार कंपनियों की सेल्स और बढ़ी। भले ही पिछले साल जैसी स्थिति नहीं रही, मगर इस साल मई के मुकाबले जून में कार कंपनियों की सेल्स दोगुनी तक बढ़ी। कुल सेल्स के अलावा जून में अगर किसी एक मॉडल की बिक्री देखें तो मारुति ने हुंडई को पछाड़ दिया। आइये जानते हैं मारुति के कौन से मॉडल की सबसे अधिक बिक्री हुई।
पहले नंबर पर रही ऑल्टो
जून में सबसे अधिक बिकने वाली कार बनी मारुति की ऑल्टो। मारुति ऑल्टो की 7298 यूनिट्स बिकीं। वहीं दूसरे नंबर पर हुंडई की क्रेटा रही। हुंडई ने पिछले महीने क्रेटा की 7207 यूनिट्स बेचीं। तीसरे नंबर पर रही किया सेल्टोस जिसकी 7114 यूनिट्स सेल्स हुई। यही वे तीन कारें जिनकी जून में 7000 से अधिक यूनिट्स बिकीं। इससे पहले मई में सबसे अधिक बिकने वाली हुंडई की क्रेटा ही रही थी।
हुंडई से किया मारुति ने हिसाब पूरा
मई में बेस्ट सेलिंग मॉडल के मामले में मारुति हुंडई से पिछड़ गई थी। मई में हुंडई क्रेटा की 3212 यूनिट्स बिकी थीं। जबकि दूसरे नंबर पर रही थी मारुति की अर्टिगा। अर्टिगा की 2353 यूनिट्स ही बिकी थीं। जून में एक बार फिर से मारुति बेस्ट सेलिंग मॉडल के मामले में आगे रही और हुंडई से मई का हिसाब पूरा कर लिया।
ये रही जून 2020 में टॉप 10 बिकने वाली कारें :
1. मारुति ऑल्टो : 7298 यूनिट्स
2. हुंडई क्रेटा : 7207 यूनिट्स
3. किया सेल्टोस : 7114 यूनिट्स
4. मारुति वैगन आर : 6972 यूनिट्स
5. मारुति डिजायर : 5834 यूनिट्स
6. मारुति विटारा ब्रेजा : 4542 यूनिट्स
7. मारुति सुजुकी बलेनो : 4300 यूनिट्स
8. मारुति सेलेरियो : 4145 यूनिट्स
9. हुंडई वैन्यू : 4129 यूनिट्स
10. टाटा टिएगो : 4069 यूनिट्स
कैसा रही थी जून में बिक्री
मारुति सुजुकी, जो कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, ने जून में भारतीय बाजार में 53,139 कारें बेचीं। वहीं इसने 4289 कारों का निर्यात भी किया। हालांकि पिछले साल जून के मुकाबले इसकी घरेलू सेल्स 53.7 फीसदी और निर्यात 56.4 फीसदी घटा है। इस लिहाज से कंपनी की कुल सेल्स जून 2019 के मुकाबले जून 2020 में 54 फीसदी घट कर 57,428 यूनिट्स रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल सेल्स 55 फीसदी घट कर 19,385 यूनिट्स रह गई थी। मगर मई में 9560 यूनिट्स के मुकाबले इसकी सेल्स काफी बेहतर रही। महिंद्रा की घरेलू बिक्री 53% घट कर 18,505 यूनिट्स, निर्यात 72% घटकर 853 यूनिट्स, पैसेंजर व्हीकल सेल्स 57% गिर कर 8,075 यूनिट्स और कमर्शियल वाहनों की बिक्री 36% घटकर 10,417 इकाई रह गई।
दोपहिया कंपनियों की सेल्स
मई में हीरो ने 112,682 मोटरसाइकिलें और स्कूटरें बेची थीं, जबकि जून में इसने 4,50,744 वाहन बेचे। जून में 297102 वाहनों के मुकाबले टीवीएस की सेल्स 198387 यूनिट्स रह गई। मगर मई के मुकाबले इसकी सेल्स सुधरी है। मई में इसने कुल 58906 वाहन बेचे थे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications