नई दिल्ली, सितंबर 05। अगस्त 2022 के महीने में, मारुति सुजुकी की बलेनो सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में पहले नंबर पर रही। अगस्त 2021 में 15646 इकाइयों के मुकाबले इसकी पिछले महीने 18418 इकाइयों की बिक्री हुई। 18 प्रतिशत की उछाल के साथ ये सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। बलेनो जुलाई में दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही थी। बता दें कि टॉप 10 बिकने वाली कारों में 7 कारें मारुति की रहीं। जबकि 2 कारें टाटा और एक कार हुंडई की रही। आगे चेक करें पूरी लिस्ट।
मारुति वैगनआर
अगस्त 2021 में 9628 इकाइयों के मुकाबले वैगनआर की पिछले महीने कुल 18398 इकाइयों की बिक्री हुई और ये दूसरे स्थान पर रही। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 91 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं मारुति की ही विटारा ब्रेजा 12906 इकाइयों के मुकाबले 15193 इकाइयों की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। विटारा ब्रेजा की बिक्री में 18 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।
टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सॉन जुलाई की ही तरह अगस्त में भी चौथे स्थान पर रही। ये देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही। पिछले महीने इसकी 15085 यूनिट की बिक्री दर्ज की गयी। अगस्त 2021 के मुकाबले इसकी बिक्री 51 फीसदी बढ़ी। तब इसने 10006 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। इसने टाटा को जुलाई में अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज करने में मदद की थी।
मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति सुजुकी ऑल्टो पिछले महीने भारत में पांचवीं सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। अगस्त 2021 में 13236 इकाइयों के मुकाबले इसकी पिछले महीने 14388 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गयी। यानी साल-दर-साल 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
हुंडई क्रेटा
छठे नंबर पर रही हुंडई क्रेटा ने बिना किसी वृद्धि के साथ 12597 इकाइयों के मुकाबले कुल 12577 इकाइयों की बिक्री देखी। 7वें नंबर पर रही टाटा पंच अगस्त 2021 तक लॉन्च नहीं हुई थी। पिछले महीने इसकी 12006 यूनिट्स बिकीं। 8वें नंबर पर रही मारुति ईको ने 12 फीसदी की वृद्धि के साथ 10666 यूनिट्स के मुकाबले 11999 यूनिट की बिक्री दर्ज की।
डिजायर और स्विफ्ट
मारुति सुजुकी डिजायर अगस्त 2021 में 5714 इकाइयों के मुकाबले 11868 इकाइयों की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर रही। इस की बिक्री में सालाना आधार पर 108 प्रतिशत की वृद्धि हुई। टॉप 10 बिकने वाली कारों में इसकी बिक्री में सर्वाधिक तेजी आई। वहीं मारुति स्विफ्ट की पिछले महीने 11275 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले साल अगस्त में इसकी 12483 यूनिट्स बिकी थीं। इसकी बिक्री में 10 फीसदी की कमी आई। टॉप 10 बिकने वाली कारों में इसकी बिक्री सबसे अधिक घटी है। मारुति की कुल बिक्री की बात करें अगस्त 2021 के मुकाबले अगस्त 2022 में 26.37 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसने पिछले महीने 1,65,173 इकाइयों की बिक्री की। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में कुल 1,30,699 इकाइयां बेची थीं। मारुति की कुल घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 1,34,166 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,03,187 इकाई थी। यानी 30 प्रतिशत की वृद्धि। टाटा मोटर्स ने अगस्त 2022 के महीने में 47,166 इकाइयों की कुल घरेलू बिक्री दर्ज की। इससे भारत में इसकी सालाना आधार पर बिक्री 68 प्रतिशत बड़ी। नेक्सन और पंच की संयुक्त बिक्री पिछले महीने 27,000 से अधिक इकाइयों की रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications