नई दिल्ली, जुलाई 4। जून महीने में कारों की बिक्री में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली। मारुति सहित बाकी कार कंपनियों की सेल्स में मई की तुलना में बढ़ोतरी हुई। बात टॉप 10 कारों की बिक्री करें तो उनमें एक बार फिर से देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी ने ही बाजी मारी। 10 सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से 8 मारुति की रहीं। अन्य 2 कारें हुंडई की रहीं। अच्छी बात यह है कि सभी टॉप 10 कारों की बिक्री पिछले साल जून के मुकाबले बढ़ी है। आइए जानते हैं पूरे आंकड़े।
वैगनआर बनी नंबर 1
मारुति सुजुकी वैगनआर जून महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी 19447 यूनिट्स बिकीं। जून 2020 के मुकाबले इस साल समान महीने में इस कार की बिक्री में 179 फीसदी की बढ़त आई। पिछले साल जून में इसकी 6972 यूनिट्स बिकी थीं। दूसरे नंबर पर रही स्विफ्ट। स्विफ्ट की जून 2020 में 4013 यूनिट्स के मुकाबले जून 2021 में 341.7 फीसदी अधिक कुल 17,727 यूनिट्स बिकीं।
तीसरे और चौथे नंबर की कार
जून 2021 में बलेनो ने तीसरा स्थान हासिल किया। जून 2020 में बेची गई 4,300 इकाइयों के मुकाबले इस कार की इस साल जून में 242 फीसदी अधिक 14701 यूनिट्स की बिक्री हुई। मारुति विटारा ब्रेजा चौथे स्थान पर रही। विटारा ब्रेजा की 4,542 यूनिट्स के मुकाबले 182.5 फीसदी अधिक 12833 यूनिट्स बिकीं।
पांचवे और छठे नंबर की कार
टॉप 10 बिकने वाली कारों में पांचवा नंबर मारुति की डिजायर का रहा। इस कार की पिछले महीने 12638 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले साल इसी महीने में इसकी 5834 यूनिट्स बेची थीं। जून में मारुति ऑल्टो छठे नंबर पर रही। इस कार की जून 2020 में 7298 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 12513 यूनिट्स बिकीं।
7वें और 8वें नंबर की कार
सातवें नंबर पर रही हुंडई क्रेटा। कंपनी ने पिछले महीने में इसकी 9,941 यूनिट्स बेचीं। जबकि पिछले साल जून में इस कार की कुल 7207 यूनिट्स की बिक्री की गयी थी। इसके बाद नंबर आता है मारुति अर्टिगा का। मारुति अर्टिगा इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रही। 3306 यूनिट्स के मुकाबले इस कार की जून में 9920 यूनिट्स बिकीं।
लिस्ट में आखिरी 2 कारें
नौवें नंबर पर रही मारुति ईको। मारुति ने जून 2020 में 3803 यूनिट्स के मुकाबले इस साल समान महीने में इस कार की कुल 9218 यूनिट्स की बिक्री की। आखिरी नंबर पर रही हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस। ये कार इस लिस्ट में 10वें नंबर पर रही। 3593 यूनिट्स के मुकाबले इस कार की पिछले महीने 8,787 यूनिट्स बिकीं। मई के मुकाबले जून में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता की कुल सेल्स 217 फीसदी बढ़ी। मई में 46,555 कारों की बिक्री के मुकाबले पिछले महीने इसकी कुल 147,368 कारें बिकीं। इसका निर्यात भी 11,262 यूनिट्स के मुकाबले 17237 यूनिट्स रहा। इसकी मिनी और कॉम्पैक्ट वाहन बिक्री लगभग चार गुना बढ़कर 97,359 इकाई हो गया। हुंडई ने मई में 30703 यूनिट्स के मुकाबले जून में 77 फीसदी अधिक 54,474 यूनिट्स कारों की बिक्री। जून 2020 में हुंडई ने सिर्फ 26,820 कारें बेची थीं। जून 2020 के मुकाबले हुंडई की सेल्स में 103 फीसदी का इजाफा हुआ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications