Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 की मार्केट कैप पिछले सप्ताह 1,10,106.83 करोड़ रुपये बढ़ी है। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) रही। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 716.16 अंक या 0.97 फीसदी बढ़कर बंद हो गया। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। हालांकि वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस की बाजार हैसियत सामूहिक रूप से 38,477.49 करोड़ रुपए घट गई है।
समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 43,976.96 करोड़ रुपये बढ़कर 20,20,470.88 करोड़ रुपये हो गई। शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होते वक्त रिलायंस का शेयर 52 सप्ताह के नए उच्चस्तर 2,996.15 रुपये पर पहुंच गया। वहीं इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 27,012.47 करोड़ रुपये बढ़कर 7,44,808.72 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एलआईसी की मार्केट कैप 17,235.62 करोड़ रुपये बढ़कर 6,74,655.88 करोड़ रुपए हो गई।

आईटीसी की मार्केट कैप 8,548.19 करोड़ रुपये बढ़कर 5,13,640.37 करोड़ रुपये हो गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की मार्केट कैप 4,534.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,62,574.38 करोड़ रुपये हो गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप 4,149.94 करोड़ रुपये बढ़कर 6,77,735.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
समीक्षाधीन सप्ताह में भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,855.73 करोड़ रुपये बढ़कर 6,34,196.63 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 793.21 रुपये से बढ़कर 10,79,286.5 करोड़ रुपये हो गई।
वहीं इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 27,949.73 करोड़ रुपये घटकर 14,66,030.97 करोड़ रुपये बची। इन्फोसिस की मार्केट कैप 10,527.76 करोड़ रुपये घटकर 6,96,045.32 करोड़ रुपये बची।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 20,20,470.88 करोड़ रुपये
- टीसीएस 14,66,030.97 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 10,79,286.5 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 7,44,808.72 करोड़ रुपये
- इन्फोसिस 6,96,045.32 करोड़ रुपये
- एसबीआई 6,77,735.03 करोड़ रुपये
- एलआईसी 6,74,655.88 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 6,34,196.63 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,62,574.38 करोड़ रुपये
- आईटीसी 5,13,640.37 करोड़ रुपये
नोट: मार्केट कैप की गणना इन कंपनियों के शेयरों की शुक्रवार को बंद रेट के आधार पर की गई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां पर शेयरों में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। यहां पर टॉप 10 शेयरों की मार्केट कैप को बताया जा रहा है। कृपया निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications