नई दिल्ली जन 19। शेयर बाजारों में भारी गिरावट के चलते बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप करीब 3.91 लाख करोड़ रुपये कम हो गई है। हालांकि बीते हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 2,943.02 अंक (5.42 प्रतिशत) ही नीचे आया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 908.30 अंक (5.61 प्रतिशत) गिरा था।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए किस कंपनी ने कितना नुकसान कराया
बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की मार्केट कैप सामूहिक रूप से 3,91,620.01 करोड़ रुपये कम हो गई है। इसमें से सबसे ज्यादा नुकसान टीसीएस ने कराया है। बीते हफ्ते टीसीएस की मार्केट कैप 1,01,026.4 करोड़ रुपये कम होकर 11,30,372.45 करोड़ रुपये बची है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 84,352.76 करोड़ रुपये कम होकर 17,51,686.52 करोड़ रुपये बची। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 37,656.62 करोड़ रुपये कम होकर 5,83,846.01 करोड़ रुपये बची। वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मार्केट कैप 34,787.49 करोड़ रुपये कम होकर 4,14,097.60 करोड़ रुपये रह गई है। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 33,507.66 करोड़ रुपये कम होकर 7,16,373.13 करोड़ रुपये बची है।
जानिए बाकी कंपनियों का हाल
एचडीएफसी की मार्केट कैप 22,977.51 करोड़ रुपये कम होकर 3,72,442.63 करोड़ रुपये बची। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 22,203.69 करोड़ रुपये कम होकर 4,78,540.58 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की मार्केट कैप 20,535.43 करोड़ रुपये कम होकर 4,96,351.15 करोड़ रुपये बची। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मार्केट कैप 18,563.19 करोड़ रुपये कम होकर 3,93,575.37 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 16,009.26 करोड़ रुपये कम होकर 3,53,604.18 करोड़ रुपये बची।
अब ये हैं देश की टॉप कंपनियों की मार्केट कैप
- रिलायंस 17,51,686.52 करोड़ रुपये
- टीसीएस 11,30,372.45 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,16,373.13 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 5,83,846.01 करोड़ रुपये
- एचयूएल 4,96,351.15 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 4,78,540.58 करोड़ रुपये
- एलआईसी 4,14,097.60 करोड़ रुपये
- एसबीआई 3,93,575.37 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 3,72,442.63 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 3,53,604.18 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications