Top 10 companies in terms of market cap: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते सामूहिक रूप से 65,302.5 करोड़ रुपये की बढ़ी है। सबसे ज्यादा फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और आईसीआईसीआई बैंक रहे। बीते हफ्ते सेंसेक्स 663.35 अंक या 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 165.7 अंक या 0.74 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। बीते हफ्ते एक दिन ज्यादा यानी शनिवार को भी ट्रेडिंग हुई थी।
टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी बैंक की मार्केट कैप बढ़ी है, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसीआई) की मार्केट बढ़ी है।

हफ्ते के दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 19,881.39 करोड़ रुपये बढ़कर 14,85,912.36 करोड़ रुपये हो गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 15,672.82 करोड़ रुपये बढ़कर 7,60,481.54 करोड़ रुपये हो गई। एसबीआई की मार्केट कैप 12,182.1 करोड़ रुपये बढ़कर 6,89,917.13 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 7,178.03 करोड़ रुपये बढ़कर 10,86,464.53 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,051.63 करोड़ रुपये बढ़कर 5,67,626.01 करोड़ रुपये हो गई। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 4,525.14 करोड़ रुपये की बढ़कर 6,38,721.77 करोड़ रुपये हो गई। आईटीसी की मार्केट कैप 811.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,451.76 करोड़ रुपये हो गई।
इससे उलट एलआईसी की मार्केट कैप 19,892.12 करोड़ रुपये कम होकर 6,54,763.76 करोड़ रुपये बची है। इन्फोसिस की मार्केट कैप 9,048.17 करोड़ रुपये घटकर 6,86,997.15 करोड़ रुपये बची। इसी दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 3,720.44 करोड़ रुपये घटकर 20,16,750.44 करोड़ रुपये बची।
मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 20.16 लाख करोड़ रुपये
- टीसीएस 14.85 लाख करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 10.86 लाख करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 7.60 लाख करोड़ रुपये
- एसबीआई 6.89 लाख करोड़ रुपये
- इन्फोसिस 6.86 लाख करोड़ रुपये
- एलआईसी 6.54 लाख करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 6.38 लाख करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5.67 लाख करोड़ रुपये
- आईटीसी 5.14 लाख करोड़ रुपये
नोट: यहां पर कंपनियों की मार्केट कैप की गणना शनिवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद की गई है।
किसी शेयर की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर का जो भी रेट हो उससे इस संख्या का गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां पर शेयर में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इन शेयरों के बारे में आंकड़ों को साझा किया जा रहा है। ऐसे में निवेश का कोई भी फैसला वित्तीय सलाहकार से राय लेकर की करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications