इस साल अभी तक कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए। सभी टेक कंपनियों ने खास फीचर्स से लेस स्मार्टफोन उतारे थे। खास स्पेसिफिकेशन की वजह से ही लोगों ने इन डिवाइसेज को जमकर खरीदा था।
नई दिल्ली: इस साल अभी तक कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए। सभी टेक कंपनियों ने खास फीचर्स से लेस स्मार्टफोन उतारे थे। खास स्पेसिफिकेशन की वजह से ही लोगों ने इन डिवाइसेज को जमकर खरीदा था। आज हम आपको मौजूदा समय में दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं। मौजूदा हालात में कोरोना के कारण शुरुआत से ही स्मार्टफोन बाजार के लिए अच्छा नहीं रही। महंगे कैमरों को टक्कर देंगे ये 5 स्मार्टफोन्स, जानिए कीमत और खासियत ये भी पढ़ें

इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के कारण डिवाइस की बिक्री में भारी गिरावट आई थी। जिस कारण बाजार को बहुत नुकसान भी हुआ। लेकिन इन सब के बावजूद टेक कंपनियों ने खास फीचर से लेस स्मार्टफोन बाजार में उतारे थे, जिनको लोगों ने जमकर खरीदा था। वहीं, अब एनालिटिक्स कंपनी ओमडिया ने इन स्मार्टफोन की सेल को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है, जिससे जानकारी मिली है कि इस वर्ष की पहली छमाही में ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा एपल, सेमसंग और Xiaomi के मोबाइल बिकें हैं। ऐसे में हम आपको आज टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन के बारे में बताएंगे।
एपल आईफोन 11 की कीमत 64,900 रु
2019 का सबसे किफायती आईफोन दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। मिली जानकारी के अनुसार, एपल ने 2020 की पहली छमाही में 37.7 मिलियन आईफोन 11 बेचे हैं। आईफोन 11 अभी में 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
सैमसंग गैलेक्सी A51
इस लिस्ट में नंबर दो पर सैमसंग गैलेक्सी A51 है, जिसकी बिक्री 11.4 मिलियन है। यह स्मार्टफोन साल 2020 के पहले छह महीनों के लिए दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाला एंड्रॉइड स्मार्टफोन है। जानकारी दें कि यह हैंडसेट अभी में 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है।
शाओमी रेडमी नोट 8
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर शाओमी का रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन है, जिसने रिपोर्ट के अनुसार बिक्री में 11 मिलियन की बढ़ोतरी की है। शाओमी रेडमी नोट 8 कि 12,799 रुपये की शुरुआती कीमत में मार्केट में अवेलेबल है।
शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो
बात करें शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो की तो लिस्ट में चार नंबर पर है। इस सूची में शाओमी का एक और स्मार्टफोन है, वो है शाओमी रेडमी नोट 8। पिछले साल लॉन्च हुआ शाओमी का पहला गेमिंग स्मार्टफोन था। फोन लगभग 17,000 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।
एपल आईफोन एसई
लिस्ट में एक और एपल स्मार्टफोन कंपनी का लेटेस्ट फोन आईफोन एसई है। ये फोन इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार आईफोन एसई की बिक्री 8.7 मिलियन यूनिट है। भारत में आईफोन एसई 37,900 रुपये में बिक रहा है।
आईफोन एसई एक्सआर
एपल का आईफोन एसई एक्सआर 2019 का सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन इस साल भी ग्राहकों को मिल रहा है। आईफोन एसई XR 8 यूनिट की बिक्री के साथ सूची में 6 वें स्थान पर है। यह 47,500 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
आईफोन 11 प्रो मैक्स
दुनिया के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की सूची में आईफोन 11 प्रो मैक्स भी है। रिपोर्ट के मुताबिक एपल ने साल 2020 की पहली छमाही के दौरान स्मार्टफोन की 7.7 मिलियन यूनिट बेचीं। इस हैंडसेट 1,11,600 रुपये में मार्केट से खरीदा जा सकता है।
शाओमी रेडमी 8A
शाओमी का रेडमी 8A इस लिस्ट में सबसे किफायती स्मार्टफोन है, जिसकी बिक्री 7.3 मिलियन है। सितंबर 2019 में लॉन्च किया गया यह फोन 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर आपको मिल सकता है।
शाओमी रेडमी 8
इस लिस्ट में शाओमी रेडमी 8 भी शामिल है. साल 2020 की पहली छमाही के दौरान शाओमी ने शाओमी रेडमी 8 की 6.8 मिलियन यूनिट बेची है। इसे 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
एपल आईफोन 11 प्रो
इस लिस्ट में लास्ट नंबर पर है एपल आईफोन 11 प्रो है। रिपोर्ट के अनुसार 2019 लाइनअप आईफोन की बिक्री 6.7 मिलियन यूनिट रही। जानकारी दें कि यह अमेजन पर 106,600 रुपये में आपको मिल सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications