Top 10 Poorest State In India : भारत में तेजी से बढ़ती महंगाई से लोग अक्सर परेशान दिखते हैं। हालांकि देश के कुछ ऐसे राज्य भी हैं जिन पर इस महंगाई का जबरदस्त प्रभाव पड़ा है। जी हां देश के कुछ राज्य काफी समृद्धि शैली हैं जिन पर यह महंगाई खास असर नहीं डालती है लेकिन कुछ राज्य काफी गरीब भी हैं, जिन पर इस महंगाई का जबरदस्त प्रभाव पड़ता है।
आज हम आपको भारत के ऐसे ही 10 राज्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गरीबी रेखा में आते हैं। सोचने वाली बात तो यह है कि इन राज्यों के लोग कैसे अपना भरण पोषण करते हैं।

नीति आयोग द्वारा दी गई रिपोर्ट के मुताबिक बिहार भारत का सबसे गरीब राज्य है। बिहार में करीब 26.59 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन बसर करते हैं। अकसर देखा जाता है भारत के दूसरे राज्यों में बिहार के लोगों को मजदूरी करते देखा जाता है क्योंकि इस प्रदेश में काफी ज्यादा गरीबी देखने को मिलती है।
इसी कड़ी में मेघालय का भी नाम आता है जो पूर्वोत्तर भारत के हिस्से में आता है यह राज्य भी काफी गरीब माना जाता है इस प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या 25.46% दर्ज की गई है। मेघालय अपने आप में बहुत ही खूबसूरत राज्य माना जाता है और यह प्रदेश पर्यटन के लिहाज से भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है।
झारखंड भी गरीबी रेखा में 3 नंबर पर आता साल 2023 में आई नीती आयोग की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड 23.34% लोग गरीबी रेखा से नीचे रह रहे है। इस प्रदेश के लोग भी विभिन्न राज्यों में काम की तलाश में जाया करते हैं। झारखंड में भारत का अधिकतम कोयला उपलब्ध किया जाता है।
साल 2023 में उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर गरीबी रेखा में रहा जब यहां 17.04% दर्ज की गई थी। वैसे तो इस प्रदेश के लोग काफी ज्यादा कामकाज वाले माने जाते हैं, लेकिन अभी भी ऐसे लोग है गरीबी रेखा से नीचे रहकर अपना जीवन गुजार रहे हैं। उत्तर प्रदेश भारत में सबसे बड़े प्रदेश के रूप में भी जाना जाता है।
पाँचवे नंबर पर मध्य प्रदेश का नाम आता है इस प्रदेश में 17.04% से ज्यादा लोग अभी भी गरीबी रेखा के नीचे आते हैं, और वह लोग अपने जीवन का भरण पोषण कर रहे हैं। हालंकी सरकार ऐसे लोगों के लिए कई बेहतर कार्य कर रही है ताकि उन लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न उठाना पड़े।
पूर्वोत्तर भारत का असम राज्य भी 6 स्थान पर गरीबी रेखा में आता है, साल 2023 में आई नीती आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 14.47% लोग आज भी गरीबी रेखा में आते हैं। असम राज्य में सबसे ज्यादा खनिज तेल पाया जाता है वहीं लगभग 1000 किलोमीटर पट्टी में खनिज तेल के भंडार हैं।
नागालैंड भी गरीबी रेखा से बचा नहीं है यह राज्य 7 नंबर पर आता है यहां 11.76% लोग आज भी गरीबी रेखा में आते हैं। यह राज्य पूर्वोत्तर भारत के खूबसूरत जगहों में से माना जाता है। वहीं अगर हम छतीसगढ़ की बात करें तो यह राज्य 8 स्थान पर गरीबी रेखा में आता है, साल 2023 में आई नीती आयोग की रिपोर्ट के अनुसार 11.71% दर्ज की है।
नौवें स्थान पर गरीबी रेखा में त्रिपुरा का नाम आता है, इस राज्य में 11.49% दर्ज की है। गरीबी रेखा में ओडिशा 10 स्थान पर आता है ओडिशा भी गरीबी रेखा से नहीं बचा है इस राज्य में 11.07% लोग गरीबी रेखा से नीचे आते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications