नई दिल्ली, फरवरी 27। बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। रूस यूक्रेन विवाद के बीच शेयर बाजार दबाव में रहा और इससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बीते हफ्ते हालात इतने खराब रहे हैं कि सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से किसी ने भी फायदा नहीं कराया है। इन टॉप 10 कंपनियों ने इस दौरान निवेशकों को भारी नुकसान कराया है। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों ने बीते हफ्ते निवेशकों का करीब 3,33,307.62 करोड़ रुपये डुबा दिया है। इस भारी गिरावट के चलते फरवरी 2022 में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों की मार्केट कैप 7 माह के निचले स्तर पर आ गई है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इतनी बची है अब बीएसई की मार्केट कैप
फरवरी, 2022 में बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप घटकर 2,49,97,053.39 करोड़ रुपये बची है। इससे पहले अगर देखा जाए तो 7 माह पहले जुलाई, 2021 में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप 2,35,49,748.9 करोड़ रुपये थी। वहीं जनवरी 2022 में बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप 2,64,41,207.18 करोड़ रुपये थी।
जानिए किन कंपनियों ने सबसे ज्यादा नुकसान
बीते हफ्ते बीएसई के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से रिलायंस ने सबसे ज्यादा नुकसान कराया है। रिलायंस की मार्केट कैप इस दौरान करीब 94,828.02 करोड़ रुपये कम होकर 15,45,044.14 करोड़ रुपये बची है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 1,01,760.91 करोड़ रुपये कम होकर 13,01,955.11 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 31,597.65 करोड़ रुपये कम होकर 8,06,931.95 करोड़ रुपये बची। इस दौरान इनफोसिस की मार्केट कैप 5,501.34 करोड़ रुपये कम होकर 7,12,443.09 करोड़ रुपये बची है।
जानिए बाकी अन्य 5 कंपनियों की कितनी घटी मार्केट कैप
इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 13,240.66 करोड़ रुपये कम होकर 5,07,414.1 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 6,929.03 करोड़ रुपये कम होकर 4,35,233.9 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 33,234.97 करोड़ रुपये कम होकर 5,09,990.53 करोड़ रुपये बची। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 29,094.23 करोड़ रुपये कम होकर 4,30,924.87 करोड़ रुपये रह गई। इसी दौरान बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 3,802.65 करोड़ रुपये कम होकर 4,20,653.95 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 13,318.16 करोड़ रुपये कम होकर 3,78,098.62 करोड़ रुपये रह गई।
मार्केट कैप के हिसाब से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 15,45,044.14 करोड़ रुपये
- टीसीएस 13,01,955.11 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,06,931.95 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 7,12,443.09 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,09,990.53 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 5,07,414.1 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,35,233.9 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,30,924.87 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,20,653.95 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 3,78,098.62 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications