
Top 10 Small Cap Funds : वैसे तो स्मॉल कैप म्युचुअल फंड लार्ज और मिड कैप फंड की तुलना में बेहतर रिटर्न देने की क्षमता के चलते निवेशकों को अधिक आकर्षित करते हैं, पर इनमें जोखिम भी अधिक होता है। नवंबर 2022 में ही स्मॉल-कैप इक्विटी/ग्रोथ-ओरिएंटेड फंड्स में कुल 1378 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया। जबकि कई अन्य फंड्स में से पैसा निकलते देखा गया। बहरहाल ऐसे कई स्मॉल-कैप फंड हैं जिन्होंने अपनी शुरुआत से सालाना 20 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। आइए नजर डालते हैं ऐसे टॉप-परफॉर्मिंग स्मॉल-कैप फंड्स पर।
आईडीएफसी इमर्जिंग बिजनेस फंड
आईडीएफसी इमर्जिंग बिजनेस फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से सालाना 33.85 फीसदी रिटर्न दिया है जबकि इसके रेगुलर प्लान ने 31.45 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह स्कीम एसएंडपी बीएसई 250 स्मॉलकैप टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड
बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से सालाना 30.92 फीसदी वार्षिक रिटर्न दिया है जबकि इसके रेगुलर प्लान का रिटर्न 28.6 फीसदी रहा है। यह स्कीम निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
एडलवाइस स्मॉल कैप फंड
एडलवाइस स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से सालाना 29.87 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि इसके रेगुलर प्लान ने 27.81 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड
केनरा रोबेको स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से 29.32 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है जबकि इसके रेगुलर प्लान ने 27.09 फीसदी सालाना का रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
यूटीआई स्मॉल कैप फंड
यूटीआई स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने स्थापना के बाद से 28.52 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि इसके रेगुलर प्लान ने 26.08 फीसदी सालाना का रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
टाटा स्मॉल कैप फंड
टाटा स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से 26.54 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है जबकि इसके रेगुलर प्लान ने 24.16 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
एसबीआई स्मॉल कैप फंड
एसबीआई स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से 26.13 फीसदी वार्षिक रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान ने 20.3% का रिटर्न दिया है। यह स्कीम एसएंडपी बीएसई 250 स्मॉलकैप टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से 25.28% वार्षिक रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान ने 20.13% का रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
एक्सिस स्मॉल कैप फंड
एक्सिस स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से 24.47% वार्षिक रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान ने 22.88% का रिटर्न दिया है। यह स्कीम निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
इंवेस्को इंडिया स्मॉलकैप फंड
इंवेस्को इंडिया स्मॉलकैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने शुरुआत के बाद से 23.02% वार्षिक रिटर्न दिया है जबकि रेगुलर प्लान ने 21.05% का रिटर्न दिया है। यह स्कीम एसएंडपी बीएसई 250 स्मॉलकैप टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications